फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vama Sundari and Torque will set up semiconductor unit in 175 acres

ग्रेटर नोएडा: 175 एकड़ में वामा सुंदरी और टार्क स्थापित करेगी सेमी कंडक्टर यूनिट, योगी कैबिनेट की मंजूरी

Tue, 05 Nov 2024 04:11 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 05 Nov 2024 04:11 AM IST
सार

50 एकड़ में विकसित होने वाली वामा सुंदरी यूनिट में कंपनी 3706 करोड़ रुपये का निवेश करेगी और इसके जरिये 3780 लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। यह कंपनी 2.40 लाख यूनिट स्माल पैनल ड्राइवर आईसी, डिस्प्ले इंटीग्रेटेड सर्किट का निर्माण करेगी।

विज्ञापन
Vama Sundari and Torque will set up semiconductor unit in 175 acres
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के दूसरे और प्रदेश के पहले सेमीकंडक्टर पार्क में यूनिट लगाने के लिए सेक्टर-28 में ताइवान की टार्क कंपनी को 125 एकड़ और सेक्टर-10 में वामा सुंदरी इंवेस्टमेंट (एचसीएल) के निवेश प्रस्ताव को प्रदेश की कैबिनेट ने सोमवार को मंजूर कर लिया है।

विज्ञापन


टार्क सेमीकंडक्टर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में 28440 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। सेमीकंडक्टर की इस परियोजना में एक हजार लोगों को प्रत्यक्ष व 10 हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। कंपनी के इस निवेश पर यूपी सरकार की ओर से उसे 7037.50 करोड़ रुपये की कैपिटल सब्सिडी मिलेगी।
विज्ञापन


50 एकड़ में विकसित होने वाली वामा सुंदरी यूनिट में कंपनी 3706 करोड़ रुपये का निवेश करेगी और इसके जरिये 3780 लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। यह कंपनी 2.40 लाख यूनिट स्माल पैनल ड्राइवर आईसी, डिस्प्ले इंटीग्रेटेड सर्किट का निर्माण करेगी। इसके लिए प्रतिदिन 19 हजार केवीए बिजली की जरूरत होगी। 2000 एमएलडी पानी की प्रतिदिन जरूरत होगी। पांच साल के इस निवेश योजना में इस साल 479 करोड़ का निवेश होने जा रहा है। कंपनी का उत्पादन शुरू करने की तारीख से तीन साल तक लगातार उत्पादन करने के लिए औपचारिक वचन पत्र देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट के पास सेक्टर-10 में 300 एकड़ और सेक्टर-28 में 125 एकड़ में सेमीकंडक्टर बनाने के लिए पांच कंपनियों ने प्रस्ताव दिया है। इसमें दो का आवेदन स्वीकृत करते हुए प्राधिकरण ने अनुमति के लिए शासन को भेजा गया है। प्रदेश सरकार ने सेमी कंडक्टर सेक्टर में टार्क और वामा सुंदरी इंवेस्टमेंट के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। दोनों कंपनी जेवर के पास परियोजना स्थापित करेंगी। इस इकाई में बैटरी व अडॉप्टर में लगने वाली चिप प्रमुख रूप से बनाई जाएंगी। चिप के उत्पादन से ऑटो मोबाइल सेक्टर में बड़े स्तर के बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

तीन और कंपनियों को हरी झंडी का इंतजार
सितंबर महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित सेमिकॉन में देश और दुनिया की कंपनियों को आमंत्रित किया था। इसके बाद यहां सेमीकंडक्टर कंपनियों को लेकर प्रयास तेज हुए हैं। सेमीकंडक्टर यूनिट लगाने के लिए सेक्टर-28 में ताइवान की टार्क कंपनी और सेक्टर-10 में वामा सुंदरी इंवेस्टमेंट (एचसीएल) के अलावा एडिटेक सेमीकंडक्टर प्राइवेट लिमिटेड ने 100 एकड़, भारत सेमी सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड ने 50 एकड़, कीन्स सेमीकॉन प्राइवेट लिमिटेड ने भी 50 एकड़ भूमि की जरूरत बताई है।

एफडीआई पर यमुना प्राधिकरण देगा 75 फीसदी लैंड सब्सिडी
देश की पहली सेमीकंडक्टर उत्पादन की इकाई गुजरात के अहमदाबाद के धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र में है। यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में निवेश करने पर प्रदेश सरकार शत प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के तहत कंपनी को 75 प्रतिशत लैंड सब्सिडी, 100 करोड़ कैपिटल सब्सिडी, रिसर्च एंड डवलपमेंट के लिए दो करोड़, 10 वर्ष के लिए पीएफ सहित अन्य लाभ देगी। भारत सरकार से लाभ पाने के लिए भी कंपनी को छूट मिलेगी। इन कंपनियों को सेमीकंडक्टर के लिए न्यूनतम 40 से 80 हजार करोड़ रुपये तक निवेश करना होगा।

वामा सुंदरी और टार्क के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूर कर लिया है। इससे यमुना सिटी में बड़े पैमाने पर निवेश के साथ ही रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। - डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed