{"_id":"60e352b18ebc3ebf20247781","slug":"vaccination-accelerated-vaccine-was-administered-on-17908-noida-news-noi591745948","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण में आई तेजी, 17908 को लगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण में आई तेजी, 17908 को लगी वैक्सीन
विज्ञापन
नोएडा। जिले में टीकाकरण प्रक्रिया ने सोमवार को फिर रफ्तार पकड़ ली है। सरकारी केंद्रों पर दोबारा वॉक इन सुविधा (बिना पूर्व स्लॉट टीकाकरण) शुरू होने से भारी भीड़ नजर आई। जिला अस्पताल एवं अन्य सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों में हजारों लोग टीका लगवाने पहुंचे। जिले के सरकारी अस्पतालों व केंद्रों में 17908 लोगों का टीकाकरण हुआ।
अचानक बढ़ी भीड़ की वजह से जगह-जगह सामाजिक दूरी के नियम भी टूटते नजर आए। जिला अस्पताल में सुबह 8 बजे से ही लोगों का जमावड़ा लगने लगा था जो दोपहर तक जारी रहा। जिला अस्पताल में भीड़ के कारण ओपीडी मरीजों एवं टीकाकरण कराने आए लोगों के बीच दूरी बनाना मुश्किल हो गया। अस्पताल स्टाफ ने जगह-जगह आयु एवं वर्ग अनुसार कई लाइनें लगवाईं, लेकिन भारी भीड़ होने के कारण नियमों का पालन कराना मुश्किल नजर आया। सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल ने बताया कि वॉक इन सुविधा होने पर जिला अस्पताल में दो से तीन हजार लोग टीकाकरण के लिए पहुंचने लगते हैं। हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक टीकाकरण सुनिश्चित करना है।
वहीं स्वास्थ्य केंद्रों पर भी लोगों का जमावड़ा लगा रहा। स्लॉट से अधिक वाक इन में टीकाकरण के लिए आने वालों की संख्या रही। लेकिन सभी केंद्रों पर स्लॉट वालों को वरीयता दी गई। कई लोग स्लॉट पाने के लिए भी दिनभर परेशान रहे। भीड़ और टीकाकरण बढ़ने के साथ ही कई जगह तकनीकी दिक्कतें नजर आई। सर्वर की धीमी रफ्तार से टीकाकरण में समय लगा। इस पर कई लोगों ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
टीके की उपलब्धता अनुसार चलेगा नीयर टू होम अभियान :
सोमवार से जिले के दो केंद्रों दादरी एवं जेवर में नीयर टू होम अभियान के तहत टीकाकरण शुरू कर दिया गया। शुरुआती दौर में इस योजना के तहत 53 से अधिक केंद्र बनने थे, हालांकि टीके की उपलब्धता के आधार पर इसे फिलहाल दो केंद्रों पर शुरू किया गया है। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि हमें अब प्रतिदिन के अनुसार वैक्सीन प्राप्त होगी। जितनी अधिक वैक्सीन मिलेगी, उतना ज्यादा टीकाकरण करने का हमारा लक्ष्य है। जैसे जैसे टीके की उपलब्धता बढ़ेगी नियर टू होम के केंद्र बढ़ाए जाएंगे।
इनको लगा टीका
जिले के सरकारी अस्पतालों में कुल 17908 लोगों को टीका लगा। इनमें से 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के 722 लोगों को टीके की पहली डोज एवं 1005 को दूसरी डोज लगाई गई। वहीं 45 से 59 वर्ष के 1918 लोगों को पहली एवं 2003 को दूसरी डोज दी गई। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 11639 को टीके की पहली डोज एवं 593 को दूसरी डोज लगाई गई। 26 स्वास्थ्य कर्मियों एवं 12 फ्रंटलाइन वर्कर को टीके की दूसरी डोज दी गई।