फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh government has announced relaxation in Corona curfew in Bareilly and Bulandshahr districts

खुशखबर: यूपी के बरेली और बुलंदशहर में छूट, आठ जिलों में जारी रहेगा कोरोना कर्फ्यू

Sat, 05 Jun 2021 07:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 05 Jun 2021 07:34 PM IST
सार

राज्य में ऐसे जिलों की संख्या अब 67 हो गई हैं जहां 600 से कम रोगी हैं इसलिए इन जिलों में कोरोना कर्फ्यू से ढील दी गई है। शनिवार को एक सरकारी बयान में कहा गया कि रात्रिकालीन कर्फ्यू शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक लागू रहेगा लेकिन शनिवार व रविवार को कोरोना कर्फ्यू लागू होगा। 
 

विज्ञापन
Uttar Pradesh government has announced relaxation in Corona curfew in Bareilly and Bulandshahr districts
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को बरेली और बुलंदशहर जिलों में सोमवार सात जून से कोरोना कर्फ्यू से ढील दिए जाने की घोषणा की है। इन दो जिलों में कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्रों को छोड़कर बाकी इलाकों में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक दुकान और बाजार खोलने की अनुमति सप्ताह में पांच दिन रहेगी जबकि शनिवार व रविवार को पूरे दिन ये बंद रहेंगे। 
विज्ञापन


राज्य में ऐसे जिलों की संख्या अब 67 हो गई हैं जहां 600 से कम रोगी हैं इसलिए इन जिलों में कोरोना कर्फ्यू से ढील दी गई है। शनिवार को एक सरकारी बयान में कहा गया कि रात्रिकालीन कर्फ्यू शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक लागू रहेगा लेकिन शनिवार व रविवार को कोरोना कर्फ्यू लागू होगा। 
विज्ञापन


इस दौरान कोविड नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। बयान के मुताबिक प्रदेश के 67 जिलों में संक्रमण के मामलों की संख्या 600 से कम हो गई है। इससे पहले राज्य सरकार ने 75 जिलों में से 55 जिलों में कोरोना कर्फ्यू में ढील दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान के मुताबिक कोरोना महामारी से प्रदेश को सुरक्षित रखने की दिशा में लगातार किए जा रहे प्रयासों के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। उत्तर प्रदेश में अब तक पांच करोड़ 10 लाख 32 हजार 967 जांच की गईं। 

बीते 24 घंटों में संक्रमण के 1,092 नए मामले सामने आए हैं। इसी अवधि में 4,346 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस तरह अब तक कुल 16 लाख 56 हजार 763 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

यूपी की रिकवरी दर 97.6 फीसदी 
वहीं, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को हुई टीम-9 की बैठक में कहा कि कोरोना महामारी से प्रदेश को सुरक्षित रखने की दिशा में लगातार किए जा रहे प्रयासों के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। देश में सबसे ज्यादा कोविड टेस्ट करने वाले उत्तर प्रदेश में 30 अप्रैल के 03 लाख 10 हजार 783 मरीजों की पीक की स्थिति के सापेक्ष आज 36 दिवस के उपरांत 94 फीसदी की गिरावट हो चुकी है। वर्तमान में 19,438 कोरोना केस एक्टिव हैं। हमारी रिकवरी दर 97.6% हो गई है।

ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति के अनुरूप उत्तर प्रदेश की नीति के उत्साहजनक परिणाम मिल रहे हैं। उत्तर प्रदेश में अब तक 05 करोड़ 10 लाख 32 हजार 967 कोविड टेस्ट किए गए हैं। विगत 24 घंटे में प्रदेश में कोविड टेस्ट पॉजिटिविटी दर मात्र 0.4 फीसदी रही। बीते 24 घंटों में 1,092 नए मरीज पाए गए हैं। इसी अवधि में 4,346 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। इस तरह अब तक कुल 16 लाख 56 हजार 763 प्रदेशवासी कोरोना से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed