फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Usha, Rani Bala, Tejas and Kiran Ravinder won gold medals

Noida News: उषा, रानीबाला, तेजस और किरन रविदंर ने जीता स्वर्ण

Thu, 01 Jun 2023 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Usha, Rani Bala, Tejas and Kiran Ravinder won gold medals
फोटो:--------------
विज्ञापन

उषा, रानीबाला, तेजस और किरन रविदंर ने जीता स्वर्ण
-गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की भारोत्तोलन प्रतियोगिता का दूसरा दिन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 की भारोत्तोलन प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालिका वर्ग में ऊषा और रानीबाला देवी ने स्वर्ण पदक जीता है। जबकि बालक वर्ग में किरण रविंदर ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बृहस्पतिवार को भी बालक और बालिका के दो-दो भार वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे।

भारोत्तोलन में बालिका वर्ग के 55 किग्रा में संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी की उषा ने 181 किग्रा में वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। दूसरे नंबर पर गुरु काशी यूनिवर्सिटी की श्रावनी दास और तीसरे नंबर पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की फेमदोम रानीबाला देवी रहीं। वहीं 59 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास की टीएम कीर्थना ने जीता। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी की स्नेहा ने रजत और काकतीय यूनिवर्सिटी की लीजा कामशा ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। उधर बालक वर्ग के 67 किग्रा वर्ग में शिवाजी यूनिवर्सिटी के तेजस दत्तात्रेय जोंधले ने स्वर्ण पदक जीता है। जैन यूनिवर्सिटी के गुरुकंन्नान ने रजत और कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी के सचिन राउत ने कांस्य पदक जीता है। वहीं 73 किग्रा वर्ग में कवयित्री बहिणाबाई चौधरी उत्तर महाराष्ट्र विद्यापीठ के किरण रविंदर मराठे ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी के रमीनेनी शिवालिंगेश्वरा साईं ने रजत पदक और संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी के जसकरण राम ने कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का लिया जायजा

ग्रेटर नोएडा। मेरठ मंडल की कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे बुधवार को गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय पहुंचीं। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा भी मौजूद रहे और दोनों ने अलग-अलग भार वर्ग में विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed