फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Used to hunt wild animals, license revoked

वन्य जीवों का करता था शिकार, लाइसेंस निरस्त

Mon, 06 Sep 2021 07:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
Used to hunt wild animals, license revoked
ग्रेटर नोएडा। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की कोर्ट ने पांच लोगों के छह शस्त्रों का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। एक आरोपी पर लाइसेंसी हथियार से वन्य जीवों का शिकार करने का आरोप है। वहीं, गिरधरपुर गांव में प्लॉट के विवाद में दो लोगों की हत्या के मुख्य और दिल्ली में बेटे की हत्या के आरोपी पिता का भी शस्त्र लाइसेंस निरस्त किया है। कोर्ट ने संबंधित थाना पुलिस को आरोपियों के शस्त्र जब्त करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) दिवाकर सिंह ने बताया कि दनकौर थाना के चूहड़पुर गांव निवासी तौफीक खां के खिलाफ बुलदंशहर के ककोड़ थाने में वन्य जीव संरक्षण व शस्त्र अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में उसका लाइसेंस निरस्त करने का अनुरोध किया है। आरोपी ने लाइसेंसी बंदूक से 6 दिसंबर 2016 को कमालपुर के जंगल में नील गाय के बच्चों का शिकार किया था। सुनवाई पर आरोपी उपस्थित नहीं रहा। वहीं, दादरी कोतवाली क्षेत्र के गिरधरपुर में प्लॉट के विवाद में अमित और सुरेश की हत्या के मुख्य आरोपी देवेंद्र सिंह चंदेला की पिस्टल और रायफल का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। पुलिस की रिपोर्ट और साक्ष्य के आधार पर दोनों आरोपियों के लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

भाजपा नेता का लाइसेंस भी निरस्त
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की कोर्ट ने दादरी के ब्रह्मपुरी निवासी अतुल शर्मा के पिस्टल का लाइसेंस निरस्त किया है। अतुल भाजपा युवा मोर्चा के नेता हैं। इन पर विद्युत विभाग के कर्मचारी को पदीय दायित्व से रोकने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप है। इसका मुकदमा बादलपुर कोतवाली में दर्ज है। आरोपी पक्ष की तरफ से सभी आरोपों को झूठा होने की दलील दी गई थी। कोर्ट ने साक्ष्य और पुलिस की रिपोर्ट पर आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अमीनाबाद उर्फ नियाना निवासी जयपाल की बंदूक का लाइसेंस भी निरस्त किया गया है। आरोप है कि जून, 2020 में जसपाल के पोते निशांत इसी बंदूक से गांव के ही बिजेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कासना कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। वहीं, मूलरूप से घोड़ी बछेड़ा गांव निवासी ओमपाल सिंह पर बेटे की हत्या का आरोप है। वो दिल्ली के रिठाल की एसबीआई वाली गली में रहते हैं। दिल्ली के बुद्ध विहार थाना पुलिस ने रिपोर्ट में कहा है कि पत्नी के साथ विवाद में ओमपाल ने बेटे बलबीर पर गोली चला दी। इसमें उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed