फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Used to commit crimes by wearing a plastic bag to hide identity

Noida News: पहचान छिपाने के लिए प्लास्टिक का कट्टा पहनकर करते थे वारदात

Tue, 23 Jan 2024 06:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 06:29 PM IST
विज्ञापन
Used to commit crimes by wearing a plastic bag to hide identity
सीमापुरी पुलिस ने किराना कारोबारी के घर डकैती डालने वाले तीन बदमाशों को दबोचा
विज्ञापन

पिस्टल, दो कारतूस, चाकू और लूट की कुछ रकम बरामद
-----------
50 से ज्यादा सीसीटीवी की मदद आरोपी पकड़े गए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
सीमापुरी में हथियारों के बल पर घर में घुसकर डकैती डालने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन डकैतों तौसीफ उर्फ तासीब (23), साजिद उर्फ तोता (23) और कमरुद्दीन (23) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, दो कारतूस, चाकू, लूट के कुछ रुपये और प्लास्टिक के कट्टे बरामद किए हैं। आरोपी पुलिस से बचने व पहचान छिपाने के लिए प्लास्टिक के कट्टे पहन लेते थे। पुलिस ने करीब 50 सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों पहचान की। पुलिस को दो बदमाशों की तलाश है।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी के अुनसार, 18 जनवरी को सीमापुरी थाना पुलिस को एक मकान में लूट की सूचना मिली थी। पुलिस को मौके पर जीतेश चंद्र शाह मिले। उन्होंने बताया कि वह किराना की दुकान चलाते हैं। वारदात के समय वह पत्नी के साथ घर पर थे। इस बीच प्लास्टिक के कट्टे पहने तीन बदमाश घर में घुस गए। बदमाशों के हाथों में चाकू और पिस्टल थी। दंपती को बंधक बनाकर बदमाशों ने नकदी, गहने और मोबाइल लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बदमाशों के दो अन्य साथी भी थे। पुलिस ने लूट के अलावा डकैती की धारा जोड़ दी। सीमापुरी थाना प्रभारी विनय यादव, एसआई यशपाल व अन्यों की टीम ने सीसीटीवी कैमरों से जांच शुरू की। करीब 50 कैमरे देखने के बाद एक आरोपी की पहचान तौसीफ के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को सीमापुरी झुग्गियों से गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल व दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के बाद साजिद तोता और कमरुद्दीन को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed