Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Urban areas lead in electricity bill payments, contributing 550 crore in revenue every month

Noida News: बिजली बिल जमा करने में आगे शहरी, हर महीने 550 करोड़ का दे रहे राजस्व

Sat, 14 Nov 2026 10:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
Urban areas lead in electricity bill payments, contributing 550 crore in revenue every month
फोटो
विज्ञापन

- पिछले महीने 99 फीसदी उपभोक्ताओं ने जमा किया बिजली बिल, इस महीने भी भुगतान की रफ्तार तेज
- 68 हजार घरों में स्मार्ट मीटर से मोबाइल और वेबसाइट पर मिल रहा डिजिटल बिल
- तीन लाख से अधिक उपभोक्ताओं के घर अब भी पहुंच रहे कागजी बिल



माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। बिजली की खपत के साथ बिल जमा करने में भी नोएडा के उपभोक्ता आगे हैं। शहर के उपभोक्ताओं से विद्युत निगम को हर महीने औसतन करीब 550 करोड़ रुपये का राजस्व मिल रहा है। पिछले महीने करीब 99 फीसदी उपभोक्ताओं ने अपना बिजली बिल जमा किया। वहीं, चालू महीने में भी पांच किलोवाट से अधिक के कनेक्शन वाले 80 फीसदी उपभोक्ता अब तक बिल जमा कर चुके हैं।

विद्युत निगम को उम्मीद है कि 16 नवंबर तक लगभग सभी उपभोक्ता अपना बिजली बिल जमा कर देंगे। बिलिंग और भुगतान के आंकड़ों के अनुसार, शहर में बिजली उपभोक्ता समय पर भुगतान करने के प्रति सक्रिय हैं। बिजली बिलिंग की व्यवस्था में भी शहर में बदलाव देखने को मिल रहा है। अब तक करीब 68 हजार उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इन उपभोक्ताओं को बिल प्राप्त करने के लिए कर्मचारियों का इंतजार नहीं करना पड़ता। वे अपने मोबाइल फोन और विद्युत निगम की वेबसाइट के माध्यम से डिजिटल तरीके से बिल देख और प्राप्त कर सकते हैं। इससे बिलिंग की प्रक्रिया आसान हुई है और उपभोक्ताओं को समय पर बिल की जानकारी मिल रही है। हालांकि, स्मार्ट मीटर की सुविधा अभी सभी उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंची है। शहर में तीन लाख से अधिक उपभोक्ता अब भी पारंपरिक मीटरिंग व्यवस्था से जुड़े हैं। इनके घरों तक कर्मचारियों के माध्यम से कागजी बिजली बिल पहुंचाए जा रहे हैं। यानी एक ओर जहां हजारों उपभोक्ता डिजिटल बिलिंग का लाभ ले रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में लोगों के लिए अभी भी पुरानी व्यवस्था जारी है।
विज्ञापन

24 नवंबर तक है जमा करने की अवधि : बता दें, पांच किलोवाट के नीचे के उपभोक्ताओं के लिए 24 नवंबर तक अपना बिजली बिल जमा करने का समय है। वहीं व्यवसायिक या पांच किलोवाट से अधिक क्षमता वाले मीटर धारकों को 16 नवंबर तक अपना बिजली बिल जमा करना होगा। यदि कोई परेशानी आती है तो वह सीधा सेक्टर 18 स्थित कार्यालय में आकर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बिल की हर रोज आती हैं 100 शिकायतें : बता दें, बिजली बिल की हर रोज 1912 के जरिए करीब 100 शिकायतें दर्ज की जाती है। लेकिन खास बात यह है कि उनका निस्तारण हफ्तेभर में कराया जाता है। इनमें बिजली बिल न पहुंचने, बिल ज्यादा आने या बिल रिवाइज कराने के मामले सामने आते हैं। विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार, अधिकतर मामलों का निस्तारण शिकायत के अगले दो से तीन दिनों के अंतराल में कर दिया जाता है।

बिजली बिल जमा करने में शहरवासी आगे हैं, 68 हजार स्मार्ट मीटर धारकों के पास ऑटोमैटिक डिजिटली बिल जनरेट हो रहा है, लेकिन अन्य के पास मशीन से चेक कर मैनुअली बिजली बिल पहुंचाया जा रहा है। -विवेक कुमार पटेल, अधीक्षण अभियंता, तकनीकी, विद्युत निगम, नोएडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article