फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UPSC candidate commits suicide suicide note found from Prashant room

Greater Noida: यूपीएससी के अभ्यर्थी ने की आत्महत्या, प्रशांत के कमरे से मिला सुसाइड नोट, जानिए वजह

Fri, 03 Mar 2023 03:38 PM IST
Digvijay Singh माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 03 Mar 2023 03:38 PM IST
सार

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला इसमें युवक ने कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान होकर जान देने की बात लिखी थी। 

विज्ञापन
UPSC candidate commits suicide suicide note found from Prashant room
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के जेपी अमन सोसायटी के फ्लैट में रहने वाले यूपीएससी के अभ्यर्थी ने फांसी लगाकर जान दे दी है। युवक की पहचान 30 वर्षीय प्रशांत उपाध्याय के रूप में हुई। पुलिस ने प्रशांत के पास एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें आर्थिक तंगी से परेशान होकर जान देने की बात लिखी गई है। 

विज्ञापन


युवक कोई काम करता था, इसी काम के हिसाब में 4 लाख रुपया के हेरफेर के कारण वह परेशान था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि जेपी अमन सोसाइटी में रहने वाले प्रशांत उपाध्याय शव फंदे पर लटका हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला इसमें युवक ने कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान होकर जान देने की बात लिखी थी। 

विज्ञापन

 

पुलिस का कहना है कि प्रशांत के परिजनों को सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी का कहना है कि मौके से तीन सुसाइड नोट मिले हैं जिसमें दो माता-पिता को संबोधित करके लिखे हैं। एक सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि वह कोई काम कर रहा था जिसमें उसके हिसाब से लगभग 9 लाख रुपया का बिल था जबकि जिसके लिए मैं काम कर रहा था वह केवल 5 लाख रुपया बता रहा था। पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है और संबंधित से भी पूछताछ का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed