फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP's true talents will take the field today.

Noida News: आज मैदान पर उतरेंगी यूपी की असली प्रतिभाएं

Tue, 28 Jul 2026 06:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
UP's true talents will take the field today.
सेंट जोसेफ स्कूल में 29-30 जुलाई को होगा आयोजन, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का होगा राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
विज्ञापन

नंबर गेम - 300 से अधिक खो-खो खिलाड़ी जुटेंगे

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) की राज्य स्तरीय बालक खो-खो प्रतियोगिता के गाजियाबाद जोन की मेजबानी गौतमबुद्ध नगर को मिली है। दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन 29 और 30 जुलाई को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-1 स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से 300 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सीआईएससीई की राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चुना जाएगा।

प्रतियोगिता में गाजियाबाद (मेजबान), गोरखपुर, कानपुर उत्तर, कानपुर दक्षिण, लखनऊ उत्तर, लखनऊ दक्षिण, बरेली, आगरा, मेरठ और वाराणसी जोन की टीमें हिस्सा लेंगी। खिलाड़ियों के साथ करीब 50 प्रशिक्षक और टीम अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता को लेकर विद्यालय परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता को निष्पक्ष और प्रतिस्पर्धात्मक बनाने के लिए खिलाड़ियों को तीन आयु वर्गों अंडर-14 वर्ष से कम, 17 वर्ष से कम और 19 वर्ष से कम में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के लिए रहने, खाने व सुरक्षा की व्यवस्थाएं पूरीं
प्रत्येक वर्ग में प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी खिताब के लिए मुकाबला करेंगे। आयोजकों का मानना है कि इस प्रतियोगिता से प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खेल मैदान, खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। खेल विभाग के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा सहायक कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि प्रतियोगिता का संचालन सुचारू रूप से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सुबह 8ः30 बजे होगा प्रतियोगिता का शुभारंभ
दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे होगा। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी तन्वी सिंह इस प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी। उनके खिलाड़ियों से संवाद और प्रेरक संबोधन की भी संभावना है। खेल जगत की खिलाड़ी की मौजूदगी से प्रतिभागियों का उत्साह और बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed