{"_id":"69075de7249155965100d0c9","slug":"uproar-over-non-lifting-of-paddy-sacks-grnoida-news-c-23-1-lko1064-79474-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: धान की बोरियां न उठने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: धान की बोरियां न उठने पर हंगामा
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। नवीन मंडी में धान अधिक आने के चलते बोरियों का उठान नहीं हो रहा है। इसको लेकर कामगारों ने शनिवार रात में हंगामा किया। ट्रकों की लाइन लगने के चलते बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। मंडी सचिव ने रविवार को आढ़तियों की बैठक कर कामगारों को समझा-बूझाकर हड़ताल खत्म कराई। उन्होंने कामगारों की समस्या का समाधान कराने का भी आश्वासन दिया।
मंडी में आसपास के गांवों के अलावा धौलाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर के किसान धान लेकर आ रहे हैं। धान अधिक आने के चलते बोरिया भरने पर मंडी में रखने के लिए जगह नहीं है। न ही आने वाले किसानों की धान को उतारने का स्थान मिल रहा है। आढ़तियों के आने वाले ट्रकों में धान का उठान को लेकर बेहद परेशानी आ रही है।
कामगार यूनियन के अध्यक्ष सुगन ठेकेदार का कहना है कि दिन में 2 बजे के बाद किसानों की धान की एंट्री मंडी में बंद कर देनी चाहिए। इससे सुबह से दोपहर तक आई धान की बोली लग सकेगी।
विज्ञापन
रविवार को मंडी सचिव संत शरन ने बैठक में धान की बोरियों के उठान को लेकर वार्ता की। प्रत्येक आढ़ती की दो-दो गाड़ियां प्रतिदिन लोड होने पर सहमति बनी।