{"_id":"66eece9b72fd216caf0ca86b","slug":"up-teams-dominance-in-national-basketball-competition-grnoida-news-c-23-1-gur1004-40389-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में यूपी टीम का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में यूपी टीम का दबदबा
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर अल्फा एक स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में सीआईएससीई की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सीआईएससीई राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (बालक) में शनिवार को प्री क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले गए। इसमें अंडर-19 में यूपी-उत्तराखंड की संयुक्त टीम का दबदबा रहा। टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम पर शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। टीम ने नॉर्थ इंडिया को 36-7 अंक, बिहार-झारखंड को 39-17 अंक और तमिलनाडु को 32-5 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। रविवार को क्वार्टर फाइनल, सेमी फाइनल व फाइनल के मुकाबले खेले जाएंगे।
स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी ने बताया कि प्रतियोगिता में शनिवार को 30 से अधिक मुकाबले खेले गए। अंडर-14 में यूएई ने छत्तीसगढ़ को 23-13, पश्चिम बंगाल ने केरल को 40-12, महाराष्ट्र ने छत्तीसगढ़ को 32-2 व यूएई को 48-2, नॉर्थ इंडिया ने उड़ीसा को 26-7, तेलंगाना ने यूएई को 26-3, नॉर्थ इंडिया ने केरल को 27-14, तमिलनाडु ने मध्य प्रदेश को 33-17 को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-17 में तमिलनाडु ने नॉर्थ वेस्ट को 47-27, उड़ीसा ने पश्चिम बंगाल को 24-5, नॉर्थ इंडिया ने बिहार-झारखंड को 42-34, महाराष्ट्र ने केरल को 45-17, कर्नाटक ने छत्तीसगढ़ को 50-4 व मध्य प्रदेश को 38-16, केरल ने उड़ीसा को रोमांचक मुकाबले में 33-32 से हराया। वहीं, अंडर-19 में उड़ीसा ने मध्य प्रदेश 31-15, महाराष्ट्र ने केरल को 32-23, बिहार-झारखंड ने नॉर्थ इंडिया को 34-23 और तमिलनाडु को 51-36 अंक से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।