फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP RERA will prepare report card of stalled projects of NCR

Noida News: एनसीआर के रुके प्रोजेक्टों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करेगा यूपी रेरा

Tue, 11 Apr 2023 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
UP RERA will prepare report card of stalled projects of NCR
विज्ञापन


एनसीआर के रुके प्रोजेक्टों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करेगा यूपी रेरा
-यूपी रेरा ने कुशमैन एंड वेकफील्ड एजेंसी को नियुक्त किया सलाहकार
-नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में बड़ी संख्या में है रुके प्रोजेक्ट
नवीन कुमार
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) प्रदेश के फंसे व रुके प्रोजेक्टों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करेगा। यूपी रेरा ने इसकी जिम्मेदारी कुशमैन एंड वेकफील्ड नाम की एजेंसी को दी है। एजेंसी ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के प्रोजेक्टों का अध्ययन करना शुरू कर दिया है। केवल एनसीआर में ही रुके प्रोजेक्टों की संख्या 100 से अधिक है।

यूपी रेरा में प्रदेश के 3389 प्रोजेक्ट पंजीकृत है। इनमें से काफी प्रोजेक्ट अभी पूरे नहीं हो सके हैं। जबकि निर्माण पूरा करने का समय निकल चुका है। वहीं कुछ प्रोजेक्ट के बिल्डर फरार हो गए हैं और कुछ प्रोजेक्ट पैसों की कमी के कारण पूरे नहीं हो रहे है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में रुके प्रोजेक्टों में 50 हजार से अधिक खरीदारों के फंसे होने की आशंका है। यूपी रेरा के अफसरों ने बताया कि एजेंसी ने प्रोजेक्टों की स्टडी का काम शुरू कर दिया है। एजेंसी बिल्डर और खरीदारों से भी बातचीत करेगी। प्रोजेक्ट को पूरा होने की तमाम अड़चनों का पता लगाया जाएगा। कितना पैसा लग चुका है, कितना पैसा आना बाकी है, कितनी देनदारी है समेत तमाम बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार होगी।
विज्ञापन

------------
सबसे पहले 15 प्रोजेक्टो की देनी होगी सैंपल रिपोर्ट

सलाहकार एजेंसी को यूपी रेरा ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा के 15 प्रोजेक्टों की सूची सौंपी है। एक माह के अंदर एजेंसी को प्रोजेक्टों की स्टडी पूरी करनी होगी। रिपोर्ट आने के बाद यूपी रेरा उसकी समीक्षा करेगा। अगर सैंपल रिपोर्ट सहीं निकली तो फिर नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के अन्य प्रोजेक्टों की स्टडी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
प्रदेश में काफी प्रोजेक्टों में निर्माण कार्य बंद है। इनको पूरा कराने के मकसद से एजेंसी नियुक्त की है। यह प्रोजेक्टों को पूरा कराने का रास्ता निकालेगी। एजेंसी ने स्टडी शुरू कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद प्रोजेक्टों के भविष्य पर फैसला लिया जाएगा।
राजेश कुमार त्यागी, सचिव यूपी रेरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article