फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP RERA

Noida News: ग्रेनो में 141 करोड़ की लागत से बनेंगी 21 दुकानें

Thu, 16 Apr 2026 06:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
UP RERA
ग्रेनो में 141 करोड़ की लागत से बनेंगी 21 दुकानें
विज्ञापन

- यूपी रेरा ने गौतमबुद्ध नगर समेत 8 जिलों में 13 प्रोजेक्टों को दी मंजूरी
- करीब 1300 करोड़ का होगा निवेश, 1976 फ्लैट और दुकानों का होगा निर्माण
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण ने 13 रियल एस्टेट प्रोजेक्टों को मंजूरी दी है। जहां पर 1300 करोड़ की लागत से 1976 फ्लैटों व दुकानों का निर्माण होगा। इनमें एक प्रोजेक्ट गौतमबुद्ध नगर जिले का है। जहां 141 करोड़ का निवेश होगा। हालांकि इतने निवेश से 21 दुकानों का निर्माण होगा। यूपी रेरा के अफसरों का कहना है कि कोविड काल के बाद रियल एस्टेट सेक्टर में लगातार सुधार हो रहा है।



यूपी रेरा के अफसरों ने बताया कि यूपी रेरा की 200वीं बैठक में प्रोजेक्टों के पंजीकरण के आवेदनों पर फैसला लिया गया। जिसमें 8 जिलो में 13 प्रोजेक्टों के पंजीकरण को मंजूरी दी गई है। इन 13 प्रोजेक्टों में से एक गौतमबुद्ध नगर में है। जो ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में बनेगा। इस प्रोजेक्ट में 141.14 करोड़ की लागत से 21 दुकानों का निर्माण होगा। जबकि सबसे अधिक प्रोजेक्ट लखनऊ के हैं। इनमें दो आवासीय, दो कॉमर्शियल और एक मिश्रित प्रोजेक्ट हैं। यहां पर 66.55 करोड़ की लागत से 404 फ्लैट व दुकानों का निर्माण होगा। वहीं एक प्रोजेक्ट मथुरा जिले में बनेगा। वहां 160.93 करोड़ के निवेश से 198 फ्लैटों का निर्माण होगा। सहारनपुर में 131.49 करोड़ से बनने वाले एक आवासीय प्रोजेक्ट में 83 फ्लैटों का निर्माण होगा। वहीं बरेली में भी एक प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। वहां 16.33 करोड़ की लागत से 84 फ्लैटों का निर्माण होगा। इसी तरह वाराणसी के एक कॉमर्शियल प्रोजेक्ट में 2.50 करेाड़ की लागत से 20 दुकानें, मुरादाबाद के एक प्रोजेक्ट में 13.86 करोड़ से 29 फ्लैटों का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed