फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP RERA cancels registration of space culture project

: यूपी रेरा ने अंतरिक्ष संस्कृति प्रोजेक्ट का पंजीकरण रद्द किया

Thu, 23 Jun 2022 02:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
UP RERA cancels registration of space culture project
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने गाजियाबाद के अंतरिक्ष संस्कृति प्रोजेक्ट के तीन फेज का पंजीकरण रद्द कर दिया है। साथ ही, अंतरिक्ष रियलटेक और रक्षा विज्ञान कर्मचारी सहकारी आवास समिति को डिफॉल्टर घोषित कर दिया है। साथ ही, दोनों बिल्डर के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है। अब यूपी रेरा खरीदारों के साथ मिलकर स्वयं प्रोजेक्ट को पूरा करेगा।
विज्ञापन

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) का करीब 15 करोड़ रुपये बिल्डरों पर बकाया है। पैसा नहीं देने पर जीडीए ने प्रोजेक्ट को सील कर दिया था। गाजियाबाद में प्रोजेक्ट की जमीन रक्षा विज्ञान कर्मचारी सहकारी आवास समिति के नाम है। प्रोजेक्ट के अंतरिक्ष संस्कृति फेज दो और अंतरिक्ष संस्कृति फेज तीन को अंतरिक्ष रियलटेक बना रहा है, जबकि रक्षा विज्ञान कर्मचारी सहकारी आवास समिति भी रक्षा विज्ञान संस्कृति फेज दो बना रही है। अंतरिक्ष रियलटेक को दोनों फेज का निर्माण जुलाई, 2022 तक पूरा करना था। वहीं रक्षा विज्ञान संस्कृति फेज दो का निर्माण जून, 2023 तक पूरा होना है, लेकिन यूपी रेरा के पंजीकरण के अनुसार दोनों बिल्डर प्रोजेक्ट को समय पर पूरा नहीं कर पा रहे हैं। अंतरिक्ष संस्कृति फेज-2 और अंतरिक्ष संस्कृति फेज-3 में करीब 30 से 40 प्रतिशत निर्माण कार्य हुआ है, बाकी अधूरा है।
विज्ञापन

वहीं, रक्षा विज्ञान संस्कृति फेज दो में निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हो सका है। कई साल से निर्माण कार्य बंद है। स्वीकृत मानचित्र भी नवीनतम नहीं है। यूपी रेरा ने नोटिस जारी कर बिल्डरों से कार्ययोजना भी मांगी थी, लेकिन उनकी तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इस पर यूपी रेरा ने प्रोजेक्ट के तीन फेज का पंजीकरण रद्द कर दिया है। दोनों बिल्डर यूपी रेरा की वेबसाइट का इस्तेमाल भी नहीं कर सकेंगे। उनका नाम बकाएदार बिल्डरों की सूची में डाल दिया गया है। प्रोजेक्टों के बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया गया है, ताकि कोई लेनदेन न किया जा सके। यूपी रेरा ने अन्य राज्यों के रेरा कार्यालय को भी इस संबंध में जानकारी भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण पूरा कराने के लिए समिति गठित
यूपी रेरा ने प्रोजेक्ट को पूरा कराने के लिए समिति का गठन किया है। यूपी रेरा की सदस्य कल्पना मिश्रा की अध्यक्षता में परियोजना अनुश्रवण व परामर्शदात्री समिति (पीएएमसी) गठित की गई है। समिति में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, यूपी रेरा के तकनीकी सलाहकार, कन्सीलिएशन सलाहकार, ऑडिटर के साथ-साथ संबंधित वित्तीय संस्थान व परियोजना के आवंटियों के संघ के सदस्य भी होंगे।
544 में से 139 फ्लैटों की हो चुकी है बिक्री
प्रोजेक्ट के तीनों फेज में कुल 544 फ्लैट हैं। इनमें से 139 फ्लैटों की बिक्री हो चुकी है। अंतरिक्ष फेज दो में 169 में से 22 व फेज तीन में 305 में 117 फ्लैटों की बिक्री हो चुकी है। वहीं, रक्षा विज्ञान फेज दो में कुल 79 फ्लैट हैं। इनकी बिक्री अभी नहीं हो सकी है।

अंतरिक्ष संस्कृति प्रोजेक्ट के तीन फेज का पंजीकरण रद्द कर दिया गया है। एक समिति गठित की गई है, जो प्रोजेक्ट को पूरा कराने का काम करेगी। प्रोजेक्ट के खरीदारों के हित को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है।
- राजीव कुमार, चेयरमैन, यूपी रेरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed