फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP Police new plans Call 100 and register Dial FIR from home in Noida 

नोएडा पुलिस का नया प्लान 'डायल एफआईआर', अब नहीं काटने पड़ेंगे थाने के चक्कर

Sun, 30 Jun 2019 09:46 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Sun, 30 Jun 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
UP Police new plans Call 100 and register Dial FIR from home in Noida 
एफआईआर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

नोएडा पुलिस की ओर से आम लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सोमवार यानी एक जुलाई से नोएडा में रहने वाले लोगों को एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। स्ट्रीट क्राइम और चोरी की घटना के बाद शिकायत करने के लिए आप जैसे ही 100 नंबर पर फोन करेंगे तो पीआरवी आपके पास पहुंच जाएगी और पीआरवी सवार पुलिसकर्मी मौके पर ही आपकी एफआईआर दर्ज करेंगे। नोएडा पुलिस की इस नई योजना को डायल एफआईआर का नाम दिया गया है।

विज्ञापन


वहीं, अब साइबर क्राइम पीड़ितों के लिए भी अच्छी खबर है, क्योंकि अब उन्हें भी थाने और साइबर सेल की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इसके लिए शहर में कोतवाली सेक्टर-24 और देहात में सूरजपुर को नोडल थाना बनाया गया है। दोनों थाने में साइबर अपराध के मुकदमे दर्ज होंगे।
विज्ञापन


एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि 1 जुलाई से डायल एफआईआर शुरू की जा रही है। इसमें घरों में चोरी, स्ट्रीट क्राइम जैसे मोबाइल-पर्स छिनतई और कार का शीशा तोड़कर की जाने वाली चोरी जैसी घटनाओं में मौके पर ही एफआईआर दर्ज होगी। इन घटनाओं के पीड़ित की सूचना पर जैसे ही यूपी पुलिस की 100 नंबर की पीआरवी मौके पर पहुंचेगी, उसी वक्त पुलिस प्रोफार्मा में घटना का विवरण भर लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी आधार पर कोतवाली में एफआईआर भी दर्ज हो जाएगी। अब पीड़ितों को कोतवाली जाने की जरूरत ही नहीं होगी। बता दें कि यूपी 100 को पिछले कुछ समय से जितनी शिकायतें मिल रही थीं, उतनी रिपोर्ट थानों में दर्ज नहीं हो रही थी। इसी के मद्देनजर नए प्लान पर काम करने का फैसला लिया गया है।


पुलिस को उम्मीद है कि अब घटनाओं के बाद 100 फीसदी एफआईआर होगी। इस कारण ही डायल एफआईआर योजना तैयार की गई। एसएसपी ने बताया कि डायल एफआईआर में कोई नामजद आरोपी नहीं होगा। नामजद आरोप के लिए वादी को थाने जाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed