फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP Olympic Games Festival will be held in Gautam Budh Nagar

गौतमबुद्ध नगर में होगा यूपी ओलंपिक खेल महोत्सव

Tue, 19 Jan 2021 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
UP Olympic Games Festival will be held in Gautam Budh Nagar
गौतमबुद्ध नगर में होगा यूपी ओलंपिक खेल महोत्सव
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। अलीगढ़ के साथ-साथ गौतमबुद्ध नगर में भी उत्तर प्रदेश ओलंपिक खेल महोत्सव का आयोजन होगा। इसी वर्ष 7 से 14 जून के बीच होने वाले खेल महोत्सव के आयोजन की मेजबानी जिला ओलंपिक संघ अलीगढ़ को मिली है। वहां खेल सुविधाएं नहीं होने के कारण पांच प्रतियोगिताओं का आयोजन गौतमबुद्ध नगर जिले में होगा। इनमें अंतरराष्ट्रीय मैराथन भी शामिल है। इसमें 15,000 से अधिक धावक शामिल होंगे। इसे देखने मुख्यमंत्री भी आ सकते हैं।
सोमवार को मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रेसवार्ता में जिला ओलंपिक संघ अलीगढ़ की सचिव और साईं की वरिष्ठ अधिवक्ता गीतांजलि शर्मा ने बताया कि प्रदेश में पहली बार उत्तर प्रदेश ओलंपिक खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में कुल 16 खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें आठ टीम और आठ एकल प्रतिस्पर्धा होंगी। इन खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। पहले जिला स्तर, फिर मंडल और फिर राज्य स्तर पर चयन होगा। टीम इवेंट में राज्य स्तर की आठ टीमों का चयन होगा। जबकि, एकल प्रतिस्पर्धा के बालक वर्ग में आठ और बालिका वर्ग में राज्य स्तर पर टॉप छह खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। अलीगढ़ में कई खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की सुविधा नहीं है। ऐसी पांच प्रतियोगिताओं का आयोजन गौतमबुद्ध नगर में होगा। उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए राज्यपाल और समापन समारोह के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रण पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी, मानव संकल्प वेलफेयर सोसाइटी की सदस्य शशि शर्मा, आयोजन टीम की सदस्य सत्या सिंह, संजय शर्मा, जोगेंद्र भारद्वाज, आरती वर्मा, पवन वत्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैराथन में शामिल होंगे 26 देशों के 15000 धावक
उपजिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम विश्नोई ने बताया कि प्रेमवती शर्मा अंतरराष्ट्रीय मैराथन में 15,000 धावक शामिल होंगे। जिसमें ब्रिक्स समेत कुल 26 देशों के खिलाड़ी होंगे। धावकों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। उम्र के अनुसार 12 से 18, 19 से 35, 36 से 50 और 50 वर्ष से ऊपर चार अलग-अलग वर्गों में पंजीकरण कराए जा सकेंगे। हर श्रेणी में महिला और पुरुष के अलग-अलग दौड़ होगी। 5, 10, 21 और 42 किमी की प्रतियोगिता होगी। पंजीकरण करने वालों एक टाइम मशीन दी जाएगी। सीबीएसई और माध्यमिक स्कूल, सरकारी व निजी कार्यालय, विभाग के खिलाड़ी भी इसमें शामिल हो सकते है।

जिले में यूपी ओलंपिक खेल महोत्सव का आयोजन एक बड़ी उपलब्धि है। आयोजन को पूरी तरह से सफल बनाया जाएगा, ताकि जिले में खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर मिल सके। - पूनम विश्नोई, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed