फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP has become an income producing state, not a sick one: Yogi

बीमारू नहीं, आमदनी करने वाला राज्य बना यूपी : योगी

Thu, 16 Nov 2023 09:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
UP has become an income producing state, not a sick one: Yogi
व्यापार मेले में मुख्यमंत्री ने यूपी पवेलियन का शुभारंभ किया
विज्ञापन

विभिन्न स्टालों पर जाकर शिल्पकारों का उत्साहवर्धन किया


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले उत्तर प्रदेश पवेलियन का शुभारंभ किया। इस मौके उन्होंने विभिन्न स्टालों पर जाकर शिल्पकारों का उत्साहवर्धन किया। योगी ने कहा कि यूपी ने पिछले छह सालों में बीमारू राज्य से उबरने में सफलता हासिल की है। प्रदेश की पहचान अब आमदनी करने वाले राज्य के रूप में हो रही है। प्रदेश का राजस्व अब अधिशेष है। औद्योगिकीकरण के लिए भी नया माहौल बना है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश ने व्यापार मेले के जरिये पांच-छह सालों में बहुत से अच्छे काम किए हैं, जिससे ऐसी उम्मीद बन रही है कि लगातार दूसरे साल यूपी के खाते में गोल्डन ट्रॉफी आ सकती है। प्रधानमंत्री के विजन वोकल फॉर लोकल में यूपी की एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना पूरे प्रदेश को एक्सपोर्ट हब के रूप में स्थापित कर रही है। इससे लाखों नौजवानों के लिए नौकरी और रोजगार के द्वार खुले हैं। यूपी पवेलियन में ओडीओपी के साथ नए भारत के नए उत्तर प्रदश में इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को लेकर क्या हो रहा है, उसे देखा जा सकता है। साथ ही, विभिन्न विकास प्राधिकरण के स्टाॅल पर यूपी के कायाकल्प की यात्रा को भी करीब से देखा जा सकता है।
विज्ञापन




यूपी का एक्सपोर्ट तीन गुना बढ़ा
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश कारीगरी के लिए बहुत मशहूर है। प्रदेश में 96 लाख एमएसएमई का बड़ा क्लस्टर काम कर रहा है। कुछ समय पहले ही ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन हुआ, जिसमें 70 हजार से भी अधिक देसी-विदेशी खरीदार आए। ओडीओपी के माध्यम से हर एक जिले की पहचान वाले उत्पाद को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में निर्यात करने पर काम जारी है, जिससे प्रदेश का एक्सपोर्ट 86 हजार करोड़ से बढ़कर 1.74 लाख करोड़ हो गया है। यह पहले से तीन गुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी निवेशकों के लिए ग्रोथ इंजन
योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश निवेशकों के लिए एक हब व ग्रोथ इंजन के रूप में उभर रहा है। फरवरी में जब उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट हुई तो अब तक 38 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। सीएम के साथ एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद सहित प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed