फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP dominates Karate Championship, wins 19 gold medals

Noida News: कराटे चैंपियनशिप में यूपी का दबदबा, जीते 19 स्वर्ण

Sun, 17 May 2026 07:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
UP dominates Karate Championship, wins 19 gold medals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित पहली इनविटेशनल ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में यूपी की टीम ने 19 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं दिल्ली 11 स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे और झारखंड दो स्वर्ण पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। शितोरियु कराटे एसोसिएशन उत्तर प्रदेश और शितोरियु मार्शल आर्ट्स कराटे एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में नोएडा, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और झारखंड समेत कई राज्यों के करीब 270 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें 100 से अधिक खिलाड़ी गौतमबुद्ध नगर के शामिल रहे।

महासचिव विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराना है। विजेता खिलाड़ियों और टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूल की निदेशक सरिता माधोक, उप-प्रधानाचार्य तापसी जैन, 15 से ज्यादा बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले खिलाड़ी डॉ. अनिल कौशिक, जिला ओलिंपिक संघ के सचिव प्रमोद कुमार, संयुक्त सचिव जफर खान, स्कूल के स्पोर्ट्स एचओडी महेश कुमार शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed