फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP CM yogi adityanath noida greater noida visit 22 september more than two hours in gautam budh nagar

सात जिलों के दौरे पर योगी: कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री, ऐसा रहेगा पूरा कार्यक्रम

Tue, 21 Sep 2021 12:39 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 21 Sep 2021 12:39 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिन में सात जिलों का दौरा कर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और कई नए परियोजनाओं का शुभारंभ व शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
UP CM yogi adityanath noida greater noida visit 22 september more than two hours in gautam budh nagar
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सीएम 21-22 सितंबर को सात जिलों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कई योजनाओं लोकार्पण, शिलान्यास, लाभार्थीपरक योजनाओं के प्रमाण पत्रों का वितरण एवं जनसभाएं करेंगे। 

विज्ञापन


21 तारीख के कार्यक्रम
21 तारीख को मुख्यमंत्री सबसे पहले दोपहर 12.05 बजे मुरादाबाद जाएंगे। यहां से वह 1.55 बजे बिजनौर के लिए निकलेंगे। 2.15 बजे वह हेलीकॉप्टर से बिजनौर पहुंचेंगे और 3.20 बजे संभल के लिए रवाना हो जाएंगे। इसके बाद वह 3.40 बजे हेलीकॉप्टर से संभल पहुंचेंगे और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद शाम 4.55 बजे संभल से प्रस्थान करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार इसके बाद सीएम योगी 5.25 बजे गाजियाबाद पहुंचेंगे और यहीं सीआईएसएफ के के विश्राम गृह में रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन


22 तारीख के कार्यक्रम
22 तारीख को सुबह 9.55 बजे वह गाजियाबाद से हेलीकॉप्टर के जरिए ग्रेटर नोएडा जाएंगे। कई कार्यक्रमों हिस्सा लेने के बाद वह दोपहर 1.00 बजे हापुड़ के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री 1.15 बजे हापुड़ पहुंचेंगे और 2.50 बजे हेलीकॉप्टर से अमरोहा के लिए निकल जाएंगे। 3.05 बजे अमरोहा पहुंचने के बाद वहां तय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और 4.35 बजे वहां से मुरादाबाद के लिए निकल जाएंगे। मुरादाबाद से ही वह हवाई जहाज में सवार होकर लखनऊ लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौतमबुद्ध नगर में ऐसा होगा कार्यक्रम
गौतमबुद्ध नगर प्रशासन को जिले में 22 सितंबर को मुख्यमंत्री के आगमन का कार्यक्रम मिल गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ बुधवार सुबह दस बजे ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट पहुंच जाएंगे। जबकि दादरी में 11:10 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। सीएम जिले में 2.25 घंटे रुकेंगे और फिर हापुड़ के धौलाना के लिए रवाना होंगे। दादरी में उनका ठहराव 1.15 घंटे के लिए होगा।

प्रशासनिक अफसरों ने बताया कि 21 सितंबर की रात मुख्यमंत्री गाजियाबाद के सीआईएसएफ अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे। 22 सितंबर की सुबह 9:45 बजे सीआईएसएफ के हेलीपैड से ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना होंगे। सुबह दस बजे सीएम का हेलीकॉप्टर परी चौक स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट पहुंचेगा। यहां एक समाचार पत्र के कार्यक्रम में 11 बजे तक शामिल रहेंगे।


सुबह 11 बजे सीएम का हेलीकॉप्टर दादरी रवाना होगा
सुबह 11 बजे सीएम का हेलीकॉप्टर दादरी के लिए रवाना होगा। सुबह 11:10 बजे दादरी के मिहिर भोज पीजी कॉलेज में बने हेलीपैड पर  हेलीकॉप्टर उतरेगा। इसके बाद सीएम 11:15 से 12:15 बजे तक मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और सद्भाव मंडप का उद्घाटन करेंगे। 12:15 बजे मुख्यमंत्री कार से मिहिर भोज पीजी कॉलेज के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। 12:25 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर हापुड़ के लिए उड़ान भरेगा।

दादरी में फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स ने दादरी के मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च किया और लोगों से शांति कायम रखने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed