फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP Board: Even if you are late by 30 minutes, you will be allowed to enter the examination centre.

यूपी बोर्ड : 30 मिनट तक भी देर हुई तो परीक्षा केंद्र में मिल सकेगा प्रवेश

Tue, 10 Feb 2026 06:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Even if you are late by 30 minutes, you will be allowed to enter the examination centre.
केंद्र व्यवस्थापक को मिला अधिकार, अधिकारियों ने बैठक करके जिला विद्यालय निरीक्षक को किया निर्देश
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के दौरान देर से पहुंचने वाले छात्रों को केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति दे सकते हैं। बोर्ड के अधिकारियों ने बैठक करके इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश जारी किया है। कहा है कि किसी प्रश्नपत्र के लिए अधिकतम आधा घंटा तक देर से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा में बैठने की अनुमति दे सकेंगे।
इससे ज्यादा देर वालों को अनुमति नहीं दी जााएगी। इसके अलावा उत्तर पुस्तिका पर मुद्रित क्रमांक को उपस्थिति पत्रक पर परीक्षार्थियों की ओर से अंकित किया जाना अनिवार्य है। इसे कक्ष निरीक्षक सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन



जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रश्नपत्रों की परीक्षा अवधि 3:15 घंटे निर्धारित है जिसमें से शुरू के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए हैं। दिव्यांग और दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए निर्धारित अवधि के अतिरिक्त 20 मिनट प्रति घंटे के हिसाब से मिलेगा। इसके अलावा प्रत्येक परीक्षा केंद्रों में कम से कम 50 प्रतिशत स्टाफ बाह्य विद्यालयों से नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ववित्तपोषित विद्यालयों में राजकीय और अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के 50 प्रतिशत स्टाफ नियुक्त किए जाएंगे। रिजर्व सेट से संबंधित अलमारी लाक करने और आकस्मिक स्थिति में उसे खोलने की कार्यवाही माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव से निर्देश प्राप्त करने के बाद ही कराई जाएगी। उस समय केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और संबंधित थानाध्यक्ष या नामित इंस्पेक्टर की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।



प्रत्येक कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक अनिवार्य

हर परीक्षा कक्ष में दो कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति अनिवार्य होगी। कक्ष निरीक्षकों के पास उनका परिचय पत्र, आधार कार्ड रहना केंद्र व्यवस्थापक सुनिश्चित कराएंगे। सचल दल में महिला निरीक्षणकर्ता का होना अनिवार्य है। बालिका परीक्षार्थी वाले केंद्र पर सचल दल के पुरुष सदस्य तलाशी नहीं ले सकेंगे। सभी कक्ष निरीक्षकों के लिए फोटो युक्त परिचय पत्र अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed