Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP Board: Candidates can now amend their details till October 31

यूपी बोर्ड : अब 31 अक्तूबर तक कर सकते हैं परीक्षार्थियों के विवरण में संशोधन

Tue, 28 Oct 2025 06:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 06:30 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Candidates can now amend their details till October 31
बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर होगा संशोधन, हाईस्कूल में 22748 और इंटर में 19926 परीक्षार्थी शामिल होंगे
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरण की त्रुटियों में सुधार के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने तिथि बढ़ा दी है। अब 31 अक्तूबर की रात 12 बजे तक बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर संशोधन किया जा सकेगा।
प्रधानाचार्य लॉगइन करके 10वीं-12वीं के परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरण जैसे विषय/वर्ग, छात्र के नाम, माता-पिता के नाम में त्रुटि और कक्षा-11 के पंजीकरण में अंकित हाईस्कूल के त्रुटिपूर्ण अनुक्रमांक को संशोधित कर सकते हैं। जुलाई से ही नौवीं, 11वीं का पंजीकरण और 10वीं एवं 12वीं का बोर्ड फाॅर्म भरा गया। अगस्त और सितंबर में दो बार फाॅर्म भरने की तिथि बढ़ाई गई। फाॅर्म भरने के समय परीक्षार्थियों ने कई गलतियां कर दीं। उनके फाॅर्म अस्वीकृत न हों इसलिए संशोधन का मौका दिया गया। पहले 11 से 25 अक्तूबर तक संशोधन का मौका दिया गया था।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों के विवरण में छह तरह के संशोधन हो सकते हैं। सत्र 2025-26 में हाईस्कूल में 22748 और इंटर की परीक्षा में 19926 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि छात्रों के नाम, पिता या माता के नाम की वर्तनी में त्रुटि होने पर पर उसे सुधारा जा सकेगा। इसके अलावा विषय या वर्ग में, जेंडर, जाति, फोटो और कक्षा-11 के पंजीकरण में अंकित हाईस्कूल के त्रुटिपूर्ण अनुक्रमांक में संशोधन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed