{"_id":"68ffc7804ec12f42e005b04a","slug":"unnao-news-na-news-c-221-1-uno1001-139223-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सराफा दुकान से महिला ने पार किए सोने के टॉप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सराफा दुकान से महिला ने पार किए सोने के टॉप्स
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बे की सराफा दुकान पर सोमवार को ग्राहक बनकर आई महिला ने दुकानदार को चकमा देकर दो जोड़ी सोने के टॉप्स पार कर दिए। दुकान में लगे सीसीटीवी में घटना कैद हो गई। पुलिस जांच कर रही है।
नवाबगंज कस्बे में विशाल ज्वैलर्स की दुकान पर सोमवार सुबह 11 बजे एक महिला सोने के टॉप्स खरीदने के बहाने आई। दुकानदार अजय गुप्ता ने महिला को कई जोड़ी टॉप्स दिखाए। महिला ने काफी देर तक देखा लेकिन कुछ पसंद नहीं आया यह कहकर महिला दुकान से चली गई। महिला के जाने के बाद जब दुकानदार ने सोने के टॉप्स की गिनती की, तो दो जोड़ी कम मिले।
यह देख उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में महिला चोरी करते नजर आ रही है। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि चोरी हुए टॉप्स का वजन आठ ग्राम था। करीब एक लाख का माल है। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि दुकानदार ने लिखित शिकायत नहीं की है फिर भी सीसीटीवी फुटेज में दिख रही महिला की पहचान कराई जा रही है।