{"_id":"68ffc7c62d284f908b05cd3b","slug":"unnao-news-na-news-c-221-1-sknp1055-139229-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिना बिल संशोधन बिजली कनेक्शन काटने में एसडीओ भी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिना बिल संशोधन बिजली कनेक्शन काटने में एसडीओ भी निलंबित
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के कल्याणी मोहल्ला निवासी बिजली उपभोक्ता का बिल संशोधन किए बिना कनेक्शन काटने पर एमडी ने एसडीओ प्रथम को निलंबित कर दिया है। अब तक मामले में जेई व टीजी-2 पर कार्रवाई हो चुकी है।
कल्याणी मोहल्ला निवासी अनुपमा शुक्ला का दो किलोवाट का घरेलू कनेक्शन है। कंप्यूटर की गड़बड़ी से उनका बिल अचानक माइनर में 19 लाख हो गया था। इसकी जानकारी होने पर उपभोक्ता ने अधिकारियों से शिकायत की थी। इसके बाद उपभोक्ता का बिना बिल संशोधन किए कनेक्शन काट दिया गया था। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई थी।
इसके बाद 25 अक्तूबर को अधीक्षण अभियंता योगेंद्र कुमार सिंह ने सिविल लाइन जेई मुकेश भारती और एक्सईएन सौरभ निगम ने टीजी-2 सुधीर कुमार को निलंबित कर दिया था। मामले की रिपोर्ट मिलने पर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल ने सोमवार को एसडीओ प्रथम सुशील कुमार को भी निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि एसडीओ को निलंबित करके देवीपाटन मंडल में गोंडा उपकेंद्र से संबद्ध किया गया है। उनके स्थान पर अभी किसी की तैनाती नहीं की गई है। वहीं सिटी पावर हाउस के जेई दिनेश कुमार को सिविल लाइन का चार्ज दिया गया है।