{"_id":"68122e1b22b79ebdce04a1be","slug":"university-lab-technician-arrested-for-harassing-a-student-grnoida-news-c-23-1-vns1013-60719-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: छात्रा को परेशान करने का आरोप, विश्वविद्यालय के लैब टेक्नीशियन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: छात्रा को परेशान करने का आरोप, विश्वविद्यालय के लैब टेक्नीशियन हिरासत में
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। एक विश्वविद्यालय के लैब टेक्नीशियन पर छात्रा ने परेशान करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि आरोपी काफी दिनों से पीछा कर रहा है। विरोध पर अभद्रता करता है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
छात्रा ने बताया कि आरोपी हरियाणा का रहने वाला है। वह कुछ दिन से मोबाइल नंबर देने का दबाव बना रहा है। जब वह अपने घर जाती है तो उसका पीछा करता है। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसके साथ अभद्रता की। इससे परेशान छात्रा पढ़ाई नहीं कर पा रही है। छात्रा ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। बुधवार को छात्रा और उसके परिजन दनकौर कोतवाली पहुंचे और पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि आरोपी की हरकतों को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उसे नौकरी से हटा दिया है। जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।