{"_id":"690d0a99499e7b8c710d5c36","slug":"university-forms-will-be-filled-till-10th-exams-will-be-held-from-21st-na-news-c-25-1-agr1036-910012-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि: 10 तक भरे जाएंगे फार्म, 21 से होंगी परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि: 10 तक भरे जाएंगे फार्म, 21 से होंगी परीक्षाएं
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा 21 नवंबर से शुरू हो रही हैं। दो पालियों में परीक्षाएं होंगी। परीक्षा फाॅर्म भरने से वंचित छात्र-छात्राओं के लिए 10 नवंबर तक का मौका है। इसके बाद प्रवेश पत्र बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा। परीक्षाएं लिखित में कराई जाएंगी।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातक में बीए, बीएससी, बीकॉम और परास्नातक में एमए, एमएससी, एमकॉम के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 नवंबर से कराई जाएंगी। ये परीक्षाएं 20 दिसंबर तक चलेंगी। इस बार स्नातक स्तर की परीक्षाएं भी लिखित में कराई जाएंगी, अभी तक ओएमआर शीट पर परीक्षाएं कराई जा रही थीं। दो घंटे की परीक्षाएं तीन पालियों में होंगी। इसमें पहली पाली सुबह 8 से 10 बजे और दूसरी पाली 11 से 1 बजे तक और तीसरी पाली में 2 से 4 बजे तक परीक्षाएं संचालित होंगी। अभी तक जिन छात्र-छात्राओं ने परीक्षा फाॅर्म नहीं भरा है, उनके पास 10 नवंबर तक का समय है।