फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Union Minister Smriti Irani attack says Akhilesh is calling people of Bengal to UP for votes

यूपी चुनाव 2022: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का हमला, कहा-वोट के लिए बंगाल के लोगों को यूपी बुला रहे हैं अखिलेश

Mon, 07 Feb 2022 10:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 07 Feb 2022 10:20 PM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह वोट के लिए बंगाल के लोगों को यूपी में बुला रहे हैं। जबकि उन्हें भगवाधारी और तिलकधारी लोगों का भी वोट चाहिए। 
 

विज्ञापन
Union Minister Smriti Irani attack says Akhilesh is calling people of Bengal to UP for votes
फाइल फोटो - फोटो : एएनआई

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित राव कॉसल स्कूल और तिलपता स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंची केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार दोपहर विपक्षी पार्टियों पर जमकर बरसीं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह वोट के लिए बंगाल के लोगों को यूपी में बुला रहे हैं। जबकि उन्हें भगवाधारी और तिलकधारी लोगों का भी वोट चाहिए। 
विज्ञापन


तिलपता स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर महिलाओं को संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने अखिलेश के एक बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उनका कहना है कि यह चुनाव जेवर में एयरपोर्ट और टेक्सटाइल पार्क का नहीं है, तो मेरा कहना यह चुनाव मां और बहनों का है। 
विज्ञापन


उन्होंने मुजफ्फरनगर के कवाल कांड का उदाहरण देते हुए कहा कि एक भाई की अर्थी इसलिए निकली थी कि वह अपनी बहन की इज्जत बचाना चाहता था। इसीलिए आज आप सभी से मां-बहनों की सुरक्षा के लिए वोट करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार के काम गिनाते हुए उन्होंने कहा कि पीएम ने 80 करोड़ लोगों को राशन दिया। वहीं, 150 करोड़ वैक्सीन भाजपा सरकार ने लगाई है। गरीबों के लिए शौचालय और स्कूल का कायाकल्प भाजपा ने किया। उन्होंने कहा कि देश में गरीब मां का बेटा प्रधानमंत्री बना है।  

मंदिर निर्माण के लिए सपा ने दी थी धमकी

स्मृति ईरानी ने कहा कि राम मंदिर बनने की बात कहने पर सपा समर्थकों ने खून की नदियां बहाने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि योगी के राज में खून की नदियां तो छोड़ों एक चींटी भी नहीं मरी। स्मृति ईरानी ने कहा कि भाजपा राज में 23,000 परिवारों को पहली बार जनपद में बिजली मिली। करीब 3.5 हजार करोड़ के 38 प्रोजेक्ट जनपद में मिले। जिला कार्यालय में स्मृति ईरानी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्त्ताओं की जमकर तारीफ की। 

स्मृति ईरानी ने डोर टू डोर किया प्रचार
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जेवर विधानसभा के कासना और दादरी विधानसभा की गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में डोर-टू-डोर प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से विकास और सुशासन के लिए वोट मांगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed