फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Unidentified woman's body recovered from canal in Greater Noida

ग्रेनो: नहर से अज्ञात महिला की लाश बरामद, हत्या की आशंका; अभी नहीं हो पाई शव की शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 11 May 2025 12:52 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 11 May 2025 12:52 PM IST
सार

प्रथम दृष्टया शव पर चोट के निशान पाए गए है। जिससे हत्या की आशंका जताई गई है। महिला के कमर से ऊपर शरीर पर कपड़े नहीं थे। जिससे मामला और गंभीर प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन
Unidentified woman's body recovered from canal in Greater Noida
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब रबूपुरा-भाईपुर मार्ग पर स्थित नहर में एक अज्ञात महिला का नग्न शव बरामद हुआ। महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई गई है। राहगीरों ने नहर में बहते शव को देखकर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बांस-बल्ली की मदद से रुस्तमपुर पुलिया के पास से बाहर निकाला। 

विज्ञापन


प्रथम दृष्टया शव पर चोट के निशान पाए गए है। जिससे हत्या की आशंका जताई गई है। महिला के कमर से ऊपर शरीर पर कपड़े नहीं थे। जिससे मामला और गंभीर प्रतीत हो रहा है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भय का माहौल बना है। आशंका है कि महिला की हत्या कहीं और कर शव को पहचान छिपाने के उद्देश्य से नहर में फेंका गया हो। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदा महिलाओं की रिपोर्ट खंगाल रही है और पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। कोतवाली पुलिस का कहना है कि जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed