फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   under construction five star hotel seized in greater noida

लोन न चुका पाने वाला निर्माणाधीन पांच सितारा होटल सीज

Sun, 24 Apr 2016 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sun, 24 Apr 2016 01:10 PM IST
सार

  • लोन न चुका पाने के कारण बैंक प्रबंधन ने की कार्रवाई 
  • पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में सीज किया होटल

विज्ञापन
under construction five star hotel seized in greater noida
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैंक लोन नहीं चुकाने की वजह से साइट फोर स्थित ग्रैंड वेनिस मॉल परिसर में निर्माणाधीन पांच सितारा होटल को सीज कर दिया गया है। पंजाब एंड सिंध बैंक की ओर से शुक्रवार को की गई कार्रवाई के बाद निर्माणाधीन होटल को बैंक ने अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


मालूम हो वेनिस शहर की तर्ज पर बनाए जा रहे इस मॉल के परिसर में ही पांच सितारा होटल का निर्माण कार्य चल रहा है। पिछले साल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ से मॉल और होटल के निर्माण कार्य की शुरुआत की थी।
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा शहर में भसीन ग्रुप की ओर से ग्रैंड वेनिस मॉल का निर्माण किया जा रहा है। इसी समूह की ओर से मॉल परिसर में एक पांच सितारा होटल बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने होटल के निर्माण कार्य के लिए पंजाब नेशनल बैंक से मोटा लोन लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय पर इसकी किश्तें न अदा कर पाने पर बैंक की ओर से कानूनी कार्रवाई की गई। लोन वसूलने के लिए बैंक के लीगल सेल की ओर से शुक्रवार को जिला प्रशासन से मजिस्ट्रेट और पुलिस फोर्स उपलब्ध कराने की मांग की थी।

अधिकारियों की उपस्थिति में बैंक अधिकारियों ने मॉल परिसर स्थित होटल को सीज करने की कार्रवाई पूरी की। इस मामले में भसीन ग्रुप से उनका पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया।


बैंक की ओर से होटल सीज करने की कार्रवाई के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस की मांग की गई थी। शुक्रवार को बैंक द्वारा होटल को सीज करने की कार्रवाई के दौरान मौके पर मजिस्ट्रेट के रूप में मैं वहां पर मौजूद रही थी।- ऊषा सिंह, नायब तहसीलदार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed