फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Umar Khalid's lawyer raised several questions on the police

दिल्ली दंगा मामला: उमर खालिद के वकील ने पुलिस पर उठाए कई सवाल

Tue, 28 Oct 2025 07:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
Umar Khalid's lawyer raised several questions on the police
-अदालत ने मामले की अगली सुनवाई बुधवार के लिए तय की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगा मामले में आरोपी उमर खालिद के वकील ने मंगलवार को कड़कड़डूमा कोर्ट में पुलिस के दावों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि फेसबुक पर गुप्त बैठकों की तस्वीरें कौन पोस्ट करता है? दिल्ली पुलिस ने उमर खालिद और 17 अन्य के खिलाफ यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम) के तहत आरोप पत्र दायर किया है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई बुधवार के लिए तय की।

उमर खालिद के वरिष्ठ वकील त्रिदीप पेस ने कहा कि पुलिस का आरोप है कि कुछ लोगों ने चक्का जाम का आह्वान किया था, लेकिन यह कोई अपराध नहीं है। उन्होंने बताया कि जंगपुरा और जंतर-मंतर में हुई बैठकों में उमर खालिद के शामिल होने का दावा किया गया, लेकिन सीडीआर रिकॉर्ड इससे मेल नहीं खाता। वकील ने यह भी कहा कि जाफराबाद में हुई गुप्त बैठक की तस्वीर फेसबुक पर मिली, लेकिन यह साफ नहीं है कि इसे किसने पोस्ट किया। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि अगर पुलिस को दंगे की पहले से जानकारी थी तो फरवरी 2020 में इसे रोकने में क्यों नाकाम रही। वकील ने यह भी कहा कि आरोपी ने पुलिस की मदद की और लगातार जानकारी दी। पुलिस का आरोप है कि आरोपियों ने साजिश रची थी और इसी वजह से फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा हुई।
विज्ञापन

्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed