फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ulama and Maulana will take up the responsibility of getting vaccinated

उलमा और मौलाना उठाएंगे टीकाकरण करवाने की जिम्मेदारी

Mon, 22 Nov 2021 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Ulama and Maulana will take up the responsibility of getting vaccinated
पुन्हाना। मस्जिदों के इमामों और उलमा ने पुन्हाना उपमंडल में 100 फीसदी टीकाकरण कराने का बीड़ा उठाया है। उलमा ने एकजुटता से लोगों को संदेश दिया कि कोरोना जानलेवा बीमारी है, इसे खत्म करना हम सबकी जिम्मेदारी है। जिस तरह भारत देश से चेचक और पोलियो की बीमारी को खत्म किया अब कोरोना को खत्म करने में मेवात इलाके के लोगों को आगे आना होगा।
विज्ञापन

सोमवार को उप मंडल पुनहाना के गांव हथनगांव की मक्का मस्जिद में पुन्हाना की एसडीएम मनीषा शर्मा की अपील पर हजरत मौलाना यहया करीमी, अध्यक्ष जमीअत उलमा-ए-हिन्द हरियाणा, पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश के नेतृत्व में हल्का पुन्हाना के इमामों व अन्य उलमा-ए-किराम की मीटिंग बुलाई गई। मीटिंग में हजरत मौलाना याहया करीमी ने सभी इमाम व अन्य उलमा-ए-किराम को संबोधित करते हुए कहा कोरोना एक जानलेवा बीमारी है। सरकार द्वारा जो 18 साल से अधिक आयु के लोगों को दो-दो टीके लगाए जा रहे है उन्हें हर आदमी को जरूर लगवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को पता होना चाहिए कि इस बीमारी की वजह से दुनिया की मस्जिद ही नहीं बल्कि काबा शरीफ और मदीना में हजरत मुहम्मद साहब की मस्जिदे नबवी में बाहर के लोगों को नमाज पढ़ने और हज करने पर पाबंदी लगा दी गई थी। सऊदी अरब वो ही आदमी जा सकता है जिसके दो टीके लगे होंगे। मेवात के लोगों को चाहिए कि टीका लगवाने से भागने की बजाए हमें आगे आकर टीकाकरण करवाना चाहिए। टीकाकरण कराने से हम सरकार या प्रशासन पर कोई एहसान नहीं कर रहे हैं, यह हमें अपने फायदे और अपनी हिफाजत के लिए कराना है। इस अवसर पर हजरत मौलाना यहया करीमी के अतिरिक्त कपिल शर्मा प्रवर चिकित्सा अधिकारी पुन्हाना, कंवरलाल नायब तहसीलदार पुन्हाना, दिगम्बर सिंह खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी पुन्हाना भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed