फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two youths who went to bathe in flood water died due to drowning

Greater Noida: बाढ़ के पानी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से हुई मौत, दोनों के शव बरामद

Mon, 17 Jul 2023 01:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 17 Jul 2023 01:43 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में यमुना की बाढ़ के पानी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। दोनों के शवों को बरामद कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Two youths who went to bathe in flood water died due to drowning
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मकनपुर खादर गांव के नजदीक यमुना में डूबे दोनों दोस्तों का शव घटनास्थल से करीब 30 मीटर दूरी पर मिला है। हादसे के 24 घंटे बाद सोमवार को ग्रामीणों ने शन निकालकर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ (स्टेट डिजारस्ट रेस्पॉन्स फोर्स) को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम को दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मकनपुर खादर निवासी धीरज (21) और संजीत (17) दोस्त थे। बाढ़ का पानी संजीत के खेत तक होकर जा रहा है।

विज्ञापन


रविवार सुबह संजीत अपने खेत पर धीरज के साथ नहाने गया था। संजीत डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए कूदा धीरज भी डूब गया। सूचना के बाद एसडीआरएफ, गोताखोर और स्थानीय पुलिस दोनों की तलाश में जुटी रही लेकिन देर रात तक पुलिस को सफलता नहीं लगी। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने यमुना नदी में दोनों की तलाश करनी शुरू कर दी। लगभग 25 फीट गहरे गड्ढे में दोनों के शव नीचे फंसे हुए मिले। जिनको ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed