फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two women who went to take a steam bath were trapped for an hour, the lock was broken with a rod.

Noida News: स्टीम बाथ लेने गईं दो महिलाएं एक घंटे फंसी रहीं, रॉड से तोड़ा लॉक

Wed, 29 Oct 2025 09:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
Two women who went to take a steam bath were trapped for an hour, the lock was broken with a rod.
फोटो है
विज्ञापन

-सेक्टर-150 स्थित टाटा यूरेका पार्क सोसाइटी की घटना, चिल्लाने व दरवाजा पीटने के बाद भी नहीं आया कोई


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-150 स्थित टाटा यूरेका पार्क सोसाइटी के क्लब हाउस में स्टीम बाथ लेने गईं दो महिलाएं एक घंटे तक कमरे में फंसीं रहीं। लॉक न खुलने पर वह चिल्लायींं और दरवाजा खटखटाया। लेकिन किसी स्टाफ ने नहीं सुनी। फॉल सीलिंग तोड़कर महिलाओं ने रॉड निकाली। तीस मिनट तक उन्होंने कांच तोड़ने का प्रयास किया। रॉड से पीटने पर किसी तरह लॉक टूटा। तब कहीं जाकर वो बाहर निकल पाईं।


सोसाइटी निवासी पारुल चतुर्वेदी और तरुणा सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे स्टीम बाथ लेने के लिए सोसाइटी के क्लब हाउस में गईं थीं। 30 मिनट का स्लॉट खत्म होने के बाद उन्होंने बाहर निकलने के लिए गेट खोला तो खुला नहीं। उन्होंने लोगों को बुलाने के लिए आवाज लगाई लेकिन किसी ने आवाज नहीं सुनी। दरवाजा पीटा लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। बाहर निकलने के लिए उन्होंने ऊपर चढ़कर फॉल सीलिंग को खोला और उसमें से रॉड निकाली। रॉड से स्टीम बाथरूम के कांच को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं टूटा। आखिर में दरवाजे के लॉक को उन्होंने काफी देर तक रॉड से पीटा तो वह टूट गया। इस घटना के बाद से दोनों महिलाएं मानसिक अवसाद में हैं।
विज्ञापन

तीन महीने पहले भी लॉक हुआ था खराब
तरुणा ने बताया कि तीन महीने पहले भी वह स्टीम लेने गए थीं। तब भी लॉक खराब हो गया था। हालांकि उस समय वह बाहर ही थीं, लेकिन अबतक लॉक ठीक नहीं हुआ था। वहां पर जाते समय सबसे पहले मेन गेट लॉक करते हैं और फिर अंदर का गेट लॉक करते हैं। क्योंकि वहां पर कोई महिला स्टाफ नहीं हाेती है। इसके अलावा फोन ले जाना भी ठीक नहीं होता है। यदि उनकी जगह कोई बुजुर्ग होता तो उनकी जान की मुश्किल हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंटेनेंस में की शिकायत
महिलाओं ने बताया कि उन्होंने ईमेल के माध्यम से मेंटनेंस में शिकायत की है और बातचीत भी की है। इस पर उन्होंने समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया है। सोसाइटी में रखरखाव शुल्क 4.25 रुपये प्रति वर्ग फीट है। इसके बाद भी सोसाइटी का यह हाल है। इस संबंध में मेंटनेंस पक्ष से बात करने की कोशिश की गई लेकिन कोई जवाब नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed