फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two women caught in sex racket came out corona infected

ग्रेटर नोएडा : देह व्यापार में पकड़ीं दो महिलाएं निकलीं कोराना संक्रमित, पुलिस टीम में मचा हड़कंप

Fri, 16 Apr 2021 12:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 16 Apr 2021 12:12 PM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें दो महिलाएं कोरोना संक्रमित मिली हैं। पुलिस इनके संपर्क में आए अन्य लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस ने दोनों महिलाओं को क्वारंटीन कर अन्य आरोपियों को जेल भेजा है। 

विज्ञापन
Two women caught in sex racket came out corona infected
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के कासना और इकोटेक वन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर बुधवार को दो गेस्ट हाउस में छापा मारकर चार युवतियों और छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की जांच कराई।
विज्ञापन


गुरुवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें दो महिलाएं कोरोना संक्रमित मिली हैं। पुलिस इनके संपर्क में आए अन्य लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस ने दोनों महिलाओं को क्वारंटीन कर अन्य आरोपियों को जेल भेजा है।  
विज्ञापन


आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के कासना और इकोटेक वन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर बुधवार को दो गेस्ट हाउस में छापा मारकर चार युवतियों और छह युवकों को गिरफ्तार किया था। इनमें एक गेस्ट हाउस का मैनेजर भी शामिल था। पुलिस को मुखबिर से देह व्यापार की सूचना मिली थी। जिस पर बुधवार को कासना और इकोटेक वन थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने प्रशांत गेस्ट हाउस और प्रधान गेस्ट हाउस पर छापा मारा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में चार युवतियों के साथ छह युवकों को गिरफ्तार किया था। इनमें प्रशांत गेस्ट हाउस का मैनेजर भी शामिल था। कमरों से आपत्तिजनक वस्तुओं के साथ 15 हजार रुपये भी बरामद किए गए थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। 
 

आरोपियों की पहचान गेस्ट हाउस मैनेजर अभिषेक निवासी बाघपर दनकौर, सिकंद्राबाद के मसौदा गांव निवासी परमेश उर्फ जानी, दनकौर के चीती गांव निवासी रोहित, ग्रेटर नोएडा के नट की मढैया निवासी शिवा, दनकौर के अस्तौली गांव निवासी धीरज और दादरी के बील गांव निवासी अजय के रूप में हुई है।

पुलिस को देखकर भागीं युवतियां
पुलिस ने जैसे ही गेस्ट हाउस के कमरों को खुलवाया तो युवतियां भाग निकलीं, लेकिन महिला पुलिसकर्मियों ने सभी को दबोच लिया। वहीं, गिरफ्तार होने वाले आरोपी युवकों के परिजन भी थाने पर पहुंच गए। युवकों को इस हाल में देखकर परिजन दंग रह गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे जरूरी काम की बात कहकर घर से निकले थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed