फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two Wanted Criminals Arrested in Robbery Case

Noida News: लूटपाट में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sat, 23 May 2026 05:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Two Wanted Criminals Arrested in Robbery Case
लूटपाट में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। फेज-1 थाना पुलिस ने शनिवार को 25-25 हजार रुपये के दो इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार किए। बदमाशों की पहचान गिरोह के सरगना अनस (निवासी अररिया, बिहार) और उसके साथी अमन (निवासी सदरपुर कॉलोनी, सेक्टर-45) के रूप में हुई है। वर्तमान में अनस दिल्ली के न्यू अशोक नगर में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को सेक्टर-14ए स्थित शनि मंदिर के पास जांच की जा रही थी। तभी पुलिस को देखकर दोनों संदिग्ध भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज था और पुलिस पिछले कई महीनों से इनकी तलाश कर रही थी। ये शातिर अपराधी एनसीआर में वाहन चोरी, लूट और विरोध करने पर जानलेवा हमला करने जैसी वारदातों को अंजाम देते थे। थाना प्रभारी अमित मान ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में सामने आए तथ्यों पर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed