फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two vegetable vendors riding a bike died due to collision with a canter

Noida News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार दो सब्जी विक्रेताओं की मौत

Sat, 03 Jun 2023 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Two vegetable vendors riding a bike died due to collision with a canter
-फोटो
विज्ञापन

कैंटर की टक्कर से बाइक सवार दो सब्जी विक्रेताओं की मौत
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा/दनकौर। दनकौर सिकंदराबाद रोड पर निजामपुर गांव के करीब तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से बाइक सवार दो सब्जी विक्रेताओं की मौत हो गई। परिजनों ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दनकौर कस्बा निवासी ओमेंद्र (35) और छोटू (42) सब्जी और नींबू और मिर्च की माला बेचते थे। दोनों रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह सिकंदराबाद की मंडी से सब्जी खरीद कर एक ही बाइक से दनकौर को लौट रहे थे। निजामपुर गांव के नजदीक दनकौर की तरफ से जा रही तेज रफ्तार कैंटर ने दोनों को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक दूर जाकर गिरे। सिकंदराबाद के अस्पताल ले जाते वक्त दोनों ने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद कैंटर चालक मौके से गाड़ी को खड़ी करके फरार हो गया। हालांकि बाद में लोगों ने उसको भागकर दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। मामले की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों युवक पड़ोसी थे। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed