Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   two theft arrested

Noida News: निर्माणाधीन मकानों से चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार, 35 टोंटियां बरामद

Mon, 13 Oct 2025 08:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
two theft arrested
फोटो
विज्ञापन

-सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, चोरी का माल और मोबाइल फोन बरामद
-पकड़े गए आरोपियों के दोनों आरोपियों के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर पुलिस कोतवाली ने निर्माणाधीन मकानों से सामान चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की 35 पीतल व स्टील की टोंटियां, एक मोबाइल फोन और दो चाकू बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में निर्माणाधीन मकानों को निशाना बना रहे थे। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने रविवार को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के ईटा-1 पत्थर पार्क से दोनों आरोपियों को दबोचा है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान उत्तम और सन्नी पुत्र रामपाल के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान दोनों ने कबूल किया कि वह निर्माणाधीन मकानों में चोरी की वारदातें करते हैं और चोरी की टोंटियां व मोबाइल फोन बेचकर खर्च चलाते है। आरोपी उत्तम राजपूत मूलरूप से पिथौरागढ़ उत्तराखंड का निवासी है और फिलहाल सेक्टर-39 के ग्राम छलेरा में रह रहा था। वहीं सन्नी अलीगढ़ के गांव भवानीपुर का निवासी है। उसके खिलाफ भी आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी चोरी का सामान कहां बेचते थे। उनके खिलाफ विभिन्न थानों में दर्ज कई मामलों की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed