फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two suspects questioned in police scuffle case

Noida News: पुलिस से हाथापाई मामले में दो संदिग्धों से पूछताछ

Fri, 14 Nov 2025 02:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Two suspects questioned in police scuffle case
वांछित की गिरफ्तारी के दौरान दो आरक्षी हो गए थे घायल
विज्ञापन




मीरगंज। धोखाधड़ी के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने गई अपराध शाखा की पुलिस टीम पर अभियुक्त एवं परिवार के लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें दो आरक्षी घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने एक नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


अपराध निरीक्षक मनोज कुमार की ओर से एक नामजद एवं अज्ञात ग्रामीणों एवं परिजनों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि वह निरीक्षक अरुण कुमार एवं अपने अधीनस्थों के साथ मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव मसीहाबाद निवासी बीर सिंह को कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार करने के लिए गए थे, लेकिन उस समय उसके परिवार वालों ने हमला कर आरक्षी रजत मलिक और अंकुर सिरोही को घायल कर दिया। हालांकि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर बेरली ले गई। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष प्रयागराज सिंह ने बताया कि आरोपी बीर सिंह को नामजद करते हुए अज्ञातों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। अज्ञात आरोपियों की वीडियो से देखकर पहचान की जा रही है। आरोपी के परिवार के सदस्य गांव से भाग गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed