फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two roofs burnt to ashes due to sparks from firecrackers near Sahara Club

Noida News: सहारा क्लब के पास पटाखे की चिंगारी से दो छप्पर जलकर राख

Wed, 22 Oct 2025 12:20 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 22 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two roofs burnt to ashes due to sparks from firecrackers near Sahara Club
कालांवाली में आगजनी के बाद सामान को बाहर निकालते हुए लोग।
कालांवाली। दीपावली के त्योहार पर सोमवार रात्रि को पटाखे के कारण पुराने सहारा क्लब कार्यालय के पास फल की दुकानों के दो छप्परों में आग लगने से हजारों रुपयों का नुकसान हो गया। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पुराने सहारा क्लब कार्यालय के पास चौक पर फ्रूट का काम करने वाले काकू व राहुल ने बताया कि वे सोमवार रात्रि को करीब साढ़े आठ बजे (खोखे) छप्पर को बंद कर घर पर गए थे कि कुछ समय पर उन्हें किसी जानकार ने फोन किया कि उनके छप्पर में आग लगी हुई है। वे मौके पर पहुंचे ओर लोगों की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब तक दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचती तब तक उनके छप्पर जलकर राख हो गए थे और लोहे की पेटियों में रखे सेब आदि फल को भी आग के कारण नुकसान पहुंचा। कुछ देर बाद दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची ओर आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि यदि दमकल विभाग की गाड़ी समय पर पहुंच जाता तो फल का नुकसान होने से बच जाता। आगजनी की इस घटना में राहुल व काकू के दो छप्पर जलकर राख हो गए ओर राहुल द्वारा लोहे की पेटियों में रखे सेब भी आग की लपटों के कारण खराब हो गए। इससे उसे हजारों रुपयों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed