{"_id":"667d70f9ac1e31a1fe0b357d","slug":"two-robbers-arrested-in-encounter-grnoida-news-c-23-1-vns1013-34157-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन
मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार
एक आरोपी को पैर में लगी गोली
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। थाना बीटा-2 पुलिस ने बुधवार की रात दो लुटेरों शोएब और फजल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी शोएब को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों आरोपी जिला बुलंदशहर के सिकंदराबाद के निवासी हैं। इनके पास से लूटे गए पांच मोबाइल, बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है।
थाना पुलिस एनआरआई सोसाइटी नाले के पास चेकिंग कर रही थी। बाइक सवार दो संदिग्ध लोगों को रोका गया तो उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में शोएब के पैर में गोली लगी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि राहगीरों से मोबाइल व सोने की चेन लूट को अंजाम देते थे। आरोपियों ने कुछ अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।