फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two miscreants were shot in an encounter with Noida police

Noida News: स्कॉर्पियों में लिफ्ट देकर करते थे लूटपाट, पुलिस से मुठभेड़ में गिरोह के दो बदमाशों को लगी गोली

Sun, 02 Oct 2022 08:00 AM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा।
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 02 Oct 2022 08:00 AM IST
सार

बदमाशों की पहचान साबिर अंसारी व रियाजुद्दीन के रूप में हुई है। एक आरोपी साबिर शातिर है। उसने एक मीडिया संस्थान का फर्जी आईकार्ड बनवा रखा था, जिसे दिखा कर पुलिस को चकमा देता था। छानबीन में ये आईकार्ड फर्जी निकला है।

विज्ञापन
Two miscreants were shot in an encounter with Noida police
मुठभेड़ में घायल बदमाश को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सेक्टर-24 कोतवाली क्षेत्र में नाले के समीप देर रात मोटर साइकिल सवार बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस घटना में दोनों बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुए हैं। दोनों आरोपी लिफ्ट देकर लूटपाट करते थे। इनके पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, दो तमंचा, दो कारतूस, मीडिया संस्थान का आईकार्ड और लूटे गए 5670 रुपये भी पुलिस ने बरामद किया है।

विज्ञापन


बदमाशों की पहचान साबिर अंसारी व रियाजुद्दीन के रूप में हुई है। एक आरोपी साबिर शातिर है। उसने एक मीडिया संस्थान का फर्जी आईकार्ड बनवा रखा था, जिसे दिखा कर पुलिस को चकमा देता था। छानबीन में ये आईकार्ड फर्जी निकला है। दोनों आरोपियों ने दो दिन पहले अजय नाम के एक व्यक्ति को मोरना बस स्टैंड के पास से काले रंग की स्कार्पियों में कासगंज ले जाने बात कह कर लिफ्ट दे दी थी। इसके बाद हिमगिरी सोसाइटी के समीप तमंचा दिखाकर 10 हजार रुपये लूट लिए थे। यूपीआई से भी 1450 रुपये नकदी ट्रांसफर करा लिया था।
विज्ञापन


इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर छानबीन कर रही थी। इसी दौरान शनिवार रात को दोनों आरोपी फिर से अरावली सोसाइटी के आसपास देखे गए। जांच के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। उसका पीछा करने के बाद सेक्टर-24 थाने के समीप पुलिस ने घेराबंदी की थी। आरोपियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों को गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-24, बीटा दो सेक्टर थाना में मामले दर्ज हैं। इसके अलावा दिल्ली के थानों में दर्जन भर से ज्यादा केस दर्ज हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि साबिर अंसारी हरिनगर दिल्ली व रियाजुद्दीन खानपुर दिल्ली का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed