{"_id":"63e795429293042c130346e2","slug":"two-miscreants-breaking-atm-caught-by-cctv-surveillance-noida-news-c-340-1-del1011-5198-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: सीसीटीवी की निगरानी से पकड़े गए एटीएम तोड़ रहे दो बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: सीसीटीवी की निगरानी से पकड़े गए एटीएम तोड़ रहे दो बदमाश
विज्ञापन
एटीएम की देखरेख करने वाली की कंपनी की सूचना पर हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में सीसीटीवी कैमरे से बेखबर दो बदमाश एटीएम में घुसकर नकदी चुराने का प्रयास करने लगे, लेकिन फुटेज देखने के बाद सुरक्षाकर्मी ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।रामरूप पांडेय सपरिवार अवंतिका रोहिणी में रहते हैं। वह टीएसआई कंपनी में काम करते हैं। कंपनी सीसीटीवी के जरिए एटीएम बूथ की निगरानी करती है। रामरूप ने पुलिस को बताया कि 9 फरवरी की रात करीब 12 बजे कंपनी के कंट्रोल रूम से जानकारी मिली कि हरिकिशन नगर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में कुछ बदमाश चोरी का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलते ही रामरूप पांडेय एटीएम के लिए रवाना हुए और रास्ते से पुलिस को जानकारी दे दी। वहां पहुंचने पर देखा कि दो युवक एटीएम में तोड़फोड़ कर रहे हैं। इस बीच पुलिस भी आ गई। पुलिसकर्मियों ने उत्तम नगर निवासी हरीश और निहाल विहार निवासी नदीम खान को दबोच लिया। तलाशी में आरोपियों के पास से एटीएम के नट तोड़ने के औजार मिले।