{"_id":"681a153c8b1fb4cd94056c2a","slug":"two-men-arrest-with-ganja-grnoida-news-c-23-1-vns1013-61234-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आठ किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आठ किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो
-आरोपियों के पास से ऑटो, पाउच, स्टेपलर बरामद
-गिरफ्तार आरोपी कैलाश के खिलाफ पहले से दर्ज हैं चार संगीन मामले
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली पुलिस और नारकोटिक्स टीम ने संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार को दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से आठ किलोग्राम अवैध गांजा, प्लास्टिक के पाउच, एक स्टेपलर और एक ऑटो बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 85 हजार रुपये बताई गई है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि मंगलवार दोपहर करीब 1:05 बजे चेकिंग के दौरान पुलिस को संदिग्ध गतिविधि का पता चला। गांव सुत्याना स्थित डम्पिंग यार्ड के पास मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दो युवकों को ऑटो में गांजा पैक करते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों की पहचान गांव धनसिया जेवर निवासी कैलाश कुमार (32) और गांव रसूलपुर डासना जारचा के शिवम राघव (26) के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में बिसरख कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-3 स्थित जनता फ्लैट्स में रह रहे थे। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी खुद गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर स्थानीय लोगों को बेचते थे। आरोपियों के खिलाफ पहले से कई मामले थाने में दर्ज हैं।
ओडिशा व असम से मंगाते हैं गांजे की खेप
आरोपी ओडिशा व असम से गांजे की खेप मंगाते हैं। मुख्य आरोपी कैलाश कुमार पांचवीं व शिवम राघव आठवीं तक पढ़ा है। आरोपी कैलाश करीब छह वर्षों से गांजे की तस्करी कर रहा है। पूर्व में भी आरोपी जेल जा चुका है। आरोपियों को गांजा सप्लाई करने वालों की तलाश की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गाया है। जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।