{"_id":"650bc24a74b895778d0ca934","slug":"two-groups-clash-after-comment-on-girl-four-injured-noida-news-c-340-1-del1011-25162-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: युवती पर टिप्पणी के बाद दो गुट भिड़े, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: युवती पर टिप्पणी के बाद दो गुट भिड़े, चार घायल
विज्ञापन
जाफराबाद में जमकर चले लाठी-डंडे और पथराव भी हुआ, चार गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जाफराबाद में युवती पर टिप्पणी करने को लेकर युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडों चले और पथराव भी हुआ। कुछ लोगों ने गोली चलने का भी आरोप लगाया। हमले में चार युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों को जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया। वहीं, बवाल की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जिला पुलिस उपायुक्त डॉक्टर जॉय टिकी ने बताया कि विवाद मंगलवार रात करीब पौने 12 बजे गली नंबर-30/8, कश्मीरी बिल्डिंग के पास हुआ। गली नंबर-18, ब्रह्मपुरी निवासी राशिद 29 साल की बहन के साथ गुजर रहा था। इस बीच कुछ युवकों ने भद्दी टिप्पणी कर दी। विरोध करने पर युवकों ने राशिद की पिटाई कर दी। राशिद ने भी कॉल कर दोस्तों को वहां बुला लिया। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों गुट के लड़के एक ही समुदाय के हैं। शाहरुख (30), बंटी (22), फहीम उर्फ चाचा (42) और राशिद (19) को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सभी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने बंटी और राशिद की शिकायत पर मारपीट की क्रॉस एफआईआर दर्ज कर चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के अलावा लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल एहतियात के तौर पर एरिया में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस उपायुक्त ने गोली चलने की बात से इंकार किया है।
शिया-सुन्नी के बीच झगड़े का दावा
स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि शिया और सुन्नी समुदाय के बीच झगड़ा हुआ था। गली नंबर-30/8 में धार्मिक बैठक होती है। वहां स्कूटी पार्क करने को लेकर विवाद हुआ था। एक गुट के लोगों ने स्कूटी पार्क करने का विरोध किया था। इस बात पर बवाल हुआ। पुलिस इसकी भी पड़ताल कर रही है। फिलहाल, पुलिस ने राशिद की बहन पर कमेंट करने को बवाल की मुख्य वजह बताया है।