फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two goons arrested in encounter in ATM steal case from Gizhod

गिझोड़ से एटीएम चुराने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sun, 06 Sep 2020 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two goons arrested in encounter in ATM steal case from Gizhod
मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश से बरामद एटीएम के टुकड़े।
गिझोड़ से एटीएम चुराने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-24 कोतवाली क्षेत्र के गिझोड़ से एचडीएफसी बैंक के एटीएम को उखाड़कर ले जाने वाले गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान असलम उर्फ चिन्नू उर्फ इंटू खा और साबू निवासी रामगढ़ राजस्थान के रूप में हुई है। इनके कब्जे से 25000 रुपये नकद और तमंचे आदि बरामद हुए हैं। मुठभेड़ में चिन्नू गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि 13 अगस्त को गिझोड़ से एटीएम चोरी हुआ था। उसी दिन मामूरा स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को चुराने का प्रयास किया गया था, लेकिन पुलिस के आने पर बदमाश भाग गए थे। इन दोनों एटीएम को आरोपियों ने रेकी करके चिन्हित कर लिया था। दोनों ही एटीएम पर सुरक्षा गार्ड नहीं रहते हैं। घटना वाली रात भी बदमाशों ने पहले रेकी की थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस को कंचनजंगा मार्केट के पास बिना नंबर की बाइक से जा रहे दो संदिग्ध नजर आए। इस पर उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो वह भागने लगे। एआरटीओ कार्यालय के पास बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में चिन्नू के पैर में गोली लग गई। आरोपियों के कब्जे से नकदी व कुछ कटे हुए एटीएम के टुकड़े मिले तो सख्ती से पूछताछ की गई। आरोपियों ने बताया कि वह एटीएम चुराने आए थे और पास के गांव से पहले भी एटीएम चुराया था। उसमें चार लाख रुपये थे। एसीपी रजनीश वर्मा और इंस्पेक्टर रामेश्वर सिंह ने उनकी निशानदेही पर कालिंदी कुंज के पास से एटीएम के टुकड़े व मशीन आदि बरामद कर ली है। बैंक अफसरों ने भी उसे तस्दीक कर दिया है।
विज्ञापन

एटीएम चुराने के लिए 5 आरोपी आए थे
एटीएम चुराने से पहले 5 बदमाश मेवात में एकत्र हुए थे। वहां से मैक्स गाड़ी में सवार होकर नोएडा आए थे। गैंग का सरगना असलम है और जाबिर एटीएम की रेकी करता था। इसके अलावा साबू, फकरू, आसिम आदि पांच बदमाश गिरोह में शामिल थे। असलम ही एटीएम चुराने वाले बदमाश मुहैया कराता है। शाहिद-वाहिद के गैंग को भी असलम गुर्गे मुहैया कराता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बदमाशों ने एटीएम को बेलचे से उखाड़ा था। बदमाशों ने एक ऐसा उपकरण बना रखा है, जिसे किसी भी कार में पीछे लगाते ही भारी वस्तु को भी गाड़ी से खींच लेते हैं। एक बदमाश बेलचा लगाता है और दूसरा गाड़ी से खींचता है तो मशीन उखड़ जाती है। यह पूरा गैंग मेवात और नूंह में सक्रिय है। उन्होंने आगरा, ग्वालियर, अलवर और दिल्ली आदि स्थानों पर एटीएम चुराए हैं। यह गैंग चलने से पहले मोबाइल घर पर छोड़ देता है और लोगों को लेते हुए वापस उसी तरह छोड़कर अंतिम स्टॉप पर जाता है। रास्ते में नदी और नाले आदि में एटीएम के टुकड़ों को तोड़कर फेंकते हुए चले जाते हैं। आरोपी आगरा से फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-45 के पास बदमाश ने एटीएम कार्ड बदलकर एक व्यक्ति के 20 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित को अंदेशा हुआ तो उसने शोर मचा दिया। लोगों ने आरोपी को स्वैप मशीन समेत मौके से दबोच लिया। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि छलेरा निवासी संतोष कुमार एटीएम से पैसे निकालने आए थे। उनके पीछे तीन और युवक पहुंचे। संतोष रुपये निकालने लगे तो नहीं निकले। इस पर एक आरोपी ने रुपये निकालने के लिए संतोष से कार्ड लेकर मशीन में डाला और वापस देते समय उसे बदल दिया। रुपये नहीं निकलने पर संतोष घर के लिए चल दिए। कुछ दूर आगे जाकर उनको संदेह हुआ। उन्होंने कार्ड नजर डाली तो उनके हाथ में दूसरे का कार्ड था। तभी आरोपी जाते दिखाई दिए तो उन्होंने शोर मचा दिया। लोगों की मदद से एक आरोपी रिजवान को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से स्वैप मशीन भी बरामद हुई है। इसकी मदद से उसने रुपये ट्रंासफर किए थे। आरोपी से साथियों के बारे में जानकारी ली जा रही है। जल्द ही अन्य को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed