{"_id":"68de99c70e0ee6fcf60c3555","slug":"two-fraud-man-arrested-grnoida-news-c-1-gnd1002-3473404-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो जालसाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो जालसाज गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो जालसाज गिरफ्तार
- बेंगलुरू की कंपनी के कर्मचारी बताकर कर रहे थे ठगी, कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने पकड़ा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो जालसाजों को कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये जालसाज बेंगलुरू की कंपनी का कर्मचारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 50 हजार रुपये कैश, 20 मोबाइल, 128 डेबिट कार्ड, 77 सिम कार्ड, 9 पासबुक, 5 चेक बुक, 3 किट, 7 क्यूआर कोड व 1 बाइक बरामद की है। पुलिस इनके साथियों की तलाश कर रही है।
नोएडा जोन के एडीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को एफएनजी रोड से दबोच लिया। इनकी पहचान सारण बिहार निवासी फैयाज आलम और आकाश कुमार के रूप में हुई। इन दोनों से पूछताछ की गई तब पता चला कि ये जालसाज सोशल मीडिया प्लेटफार्म से भारत के विभिन्न राज्यों के लोगों का डाटा (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ई-मेल, मोबाइल नंबर) जुटाकर ठगी करते थे।
आरोपी ऐसे लोगों को निशाना बनाते थे जिन्हें लोन की जरूरत होती थी। ऐसे लोगों को फोन कर आरोपी बताते थे कि वह बेंगलुरू स्थित एक कंपनी के कर्मचारी हैं। आसानी से और कम ब्याज पर लोन देने का झांसा देते थे। इसके बाद बातचीत कर उनसे व्हाट्स एप पर दस्तावेज मांगते थे। फिर रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर 299 रुपये, बीमा व जीएसटी के नाम पर 2400 से 3200 रुपये व अन्य मद में 399 रुपये लेते थे। यह रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कराई जाती थी। इन दोनों जालसाजों ने साथियों के साथ मिलकर दो सौ से अधिक लोगों के साथ ठगी की है।
विज्ञापन
खाते खुलवाकर लेते थे सिम, साइबर ठगी में इस्तेमाल
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि ये जालसाज लोन दिलाने के नाम पर रकम लेते थे। इसके साथ ही उनसे लिए गए कागजात का गलत इस्तेमाल करते थे। किसी के कागजात के आधार पर उसका खाता बैंक में खुलवा देते थे और उसके नाम पर सिम कार्ड लेते थे। इसके बाद खाते व सिम का इस्तेमाल साइबर जालसाजी में किया जाता था। पुलिस को आशंका है कि दोनों जालसाज किसी बड़े साइबर जालसाज से जुड़े हो सकते हैं।