{"_id":"61ec5cd229af305d643a5367","slug":"two-evms-can-be-installed-at-every-booth-in-noida-noida-news-noi6283369181","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में हर बूथ पर लग सकती हैं दो-दो ईवीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में हर बूथ पर लग सकती हैं दो-दो ईवीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा (नवीन कुमार)। नोएडा विधानसभा सीट पर इस बार हर बूथ में दो-दो इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) लगानी पड़ सकती हैं। इसका कारण नोएडा सीट पर 23 प्रत्याशियों का नामांकन करना है। हालांकि, अंतिम संख्या 27 जनवरी को नाम वापसी के बाद ही पता लगेगी, लेकिन अगर प्रत्याशियों की संख्या 15 से अधिक रही तो जिला प्रशासन को अतिरिक्त ईवीएम मंगानी पडे़ंगी। प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासन के पास अभी कम मशीनें हैं।
चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, एक ईवीएम में 16 बटन होते हैं। इनमें एक नोटा का होता है, जबकि 15 प्रत्याशियों के लिए होते हैं। अगर किसी विधानसभा सीट पर 15 से अधिक प्रत्याशी होते हैं तो वहां पर दो ईवीएम लगाई जाती हैं। इस बार यह स्थिति नोएडा विधानसभा सीट पर दिख रही है। यहां पर कुल 23 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं। अगर इतने प्रत्याशी रहते हैं तो जिला प्रशासन को एक बूथ पर दो ईवीएम लगानी पड़ेंगी। प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू भी कर दी है। नामांकन पत्रों की जांच होने के साथ नाम वापसी का समय अभी बाकी है। इन दो कार्रवाई के बाद प्रत्याशियों की संख्या 15 तक आ सकती है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो प्रत्येक बूथ पर दो ईवीएम की जरूरत होगी। ऐसे में प्रशासन ने ईवीएम का इंतजाम शुरू कर दिया है। वहीं, दादरी विधानसभा सीट पर 16 प्रत्याशी हैं। यहां भी दो ईवीएम लग सकती हैं, लेकिन इसकी संभावना कम है।
नोएडा में 850 अतिरिक्त ईवीएम की जरूरत
नोएडा विधानसभा में इस समय 698 बूथ हैं। इनकी संख्या बढ़कर 750 होने की उम्मीद है। अगर यह संख्या रहती है तो नोएडा में 850 अतिरिक्त ईवीएम की जरूरत होगी। प्रशासन के पास अभी इतनी ईवीएम नहीं हैं। अफसरों का कहना है कि अधिक प्रत्याशी होंगे तो आयोग को सूचित कर अन्य जगह से ईवीएम मंगाई जाएंगी। फिलहाल जिला प्रशासन के पास 2105 ईवीएम है। जिनका विधानसभा वार रेंडमाइजेशन हो चुका है।
विज्ञापन
वर्ष 2017 व 2019 में लगी थी एक-एक मशीन
विधानसभा चुनाव 2017 में तीनों सीट पर एक-एक ईवीएम का इस्तेमाल हुआ था। उस समय दादरी और नोएडा में 14-14 व जेवर सीट पर 8 प्रत्याशी थे। वहीं, लोकसभा चुनाव 2019 में भी एक ही ईवीएम का इस्तेमाल हुआ था तब भी प्रत्याशियों की संख्या 15 से नीचे रही थी।