{"_id":"5f5d22a48ebc3e4d722c00c3","slug":"two-elevated-road-will-get-rid-of-traffic-jam-next-year-noida-news-noi5358441120","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल जाम से निजात दिलाएंगे दो एलिवेटेड रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले साल जाम से निजात दिलाएंगे दो एलिवेटेड रोड
विज्ञापन
ऐलिवेटेड रोड का निरीक्षण करते अधिकारी।
अगले साल जाम से निजात दिलाएंगे दो एलिवेटेड रोड
नोएडा। शहर वासियों लोगों को अगले साल जाम नहीं झेलना पड़ेगा। दो महत्वपूर्ण एलिवेटेड रोड परियोजनाओं का काम अगले साल पूरा हो जाएगा। शनिवार को नोएडा प्राधिकरण के जीएम राजीव त्यागी व अन्य अधिकारियों ने इन परियोजनाओं की मौके पर जाकर समीक्षा की। निर्माण का काम काफी तेज गति से आगे बढ़ रहा है।
जीएम राजीव त्यागी ने बताया कि चिल्ला रेगुलेटर सेक्टर-14ए से महामाया फ्लाईओवर तक 5.96 किलोमीटर लंबे 6 लेन के एलिवेटेड रोड का काम चल रहा है। यहां तीन स्थानों पर कार्य प्रगति पर है, जिनमें अभी तक 380 पाइलिंग का काम पूरा किया जा चुका है। इस संबंध में संबंधित एजेंसी को कार्य की गति और तेज करने के लिए कहा गया है। सितंबर-2021 में इसका पहला चरण लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। दिसंबर-21 तक पूरा एलिवेटेड रोड बनने के बाद मयूर विहार की ओर से नोएडा आने वाला यातायात बिना किसी बाधा के एक्सप्रेसवे से ग्रेटर नोएडा व सेक्टर-37 महामाया फ्लाईओवर से सीधे कालिंदी कुंज व फरीदाबाद की ओर जा सकेगा। इसके अलावा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-14ए/15ए व फिल्म सिटी के समीप यातायात का दबाव कम हो सकेगा। जाम नहीं लगने से प्रदूषण भी कम होगा। एलिवेटेड रोड के निर्माण की लागत 605.32 करोड़ है। नोएडा प्राधिकरण व उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आधा-आधा खर्च का वहन किया जाएगा।
औद्योगिक सेक्टरों एवं गांवों को मिलेगी राहत
डीएससी रोड पर अगाहपुर पेट्रोल पंप से एनएसईजेड तक 5.5 किलोमीटर लंबे छह लेन के निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर 460 पाइलिंग का कार्य पूरा हो चुका है। प्राधिकरण का लक्ष्य है कि सितंबर-2021 तक इस एलिवेटेड रोड को आंशिक रूप से शुरू करा दिया जाए। दिसंबर-21 तक पूरा रोड जनता को समर्पित कर दियाजाएगा। एलिवेटेड रोड का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड से कराया जा रहा है। इसकी लागत 468 करोड़ रुपये है। डीएससी रोड शहर का एक महत्वपूर्ण रोड है, जिसके दोनों और घनी आबादी वाले गांव व सेक्टर हैं। इससे यहां वाहनों का काफी ज्यादा दबाव रहता है। एलिवेटेड रोड के बनने से जाम को खत्म किया जा सकेगा। यहां सेक्टर-37 से भंगेल व अन्य औद्योगिक क्षेत्रों और ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाला यातायात बिना बाधा के चलेगा।
विज्ञापन
1292 वाहनों के लिए पार्किंग तैयार सेक्टर
सेक्टर-16ए फिल्म सिटी में निर्माणाधीन भूमिगत पार्किंग का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। परियोजना में केवल फिनिशिंग, पेंटिंग व लैंड स्केपिंग का कार्य बचा हुआ है, जिसे 3 दिन में पूरे कराने के निर्देश दिए गए हैं। फिल्म सिटी व आसपास के क्षेत्रों में पार्किंग की व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए इसका निर्माण किया जा रहा है। इसके निर्माण से सड़कों पर वाहन खड़े करने से लगने वाले जाम को खत्म किया जा सकेगा। यहां 1292 वाहनों को सुरक्षित खड़े किए जाने की सुविधा मिलेगी। इस पार्किंग के निर्माण की लागत 110 करोड़ रुपये है।