फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two cricket stadiums and two golf courses will be built in Sports City

Noida News: स्पोर्ट्स सिटी में बनेंगे दो क्रिकेट स्टेडियम और दो गोल्फ कोर्स

Wed, 30 Sep 2026 08:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
Two cricket stadiums and two golf courses will be built in Sports City
प्राधिकरण ने तीन प्लॉट के संशोधित लेआउट प्लान पर मांगे आपत्ति और सुझाव, खेल सुविधाओं का ब्योरा जारी
विज्ञापन




बिल्डरों को तीन साल का समय खेल सुविधाएं विकसित करने को मिलेगा, बकाए का भी 20 प्रतिशत पहले जमा करना होगा



माई सिटी रिपोर्टर



नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की स्पोर्ट्स सिटी परियोजना के सेक्टरों में खेल सुविधाओं की तस्वीर करीब 14 साल बाद फिर से साफ हुई है। प्राधिकरण ने स्पोर्ट्स सिटी के प्लॉट-1 सेक्टर-150, सेक्टर-152, सेक्टर-78 व 79 का संशोधित लेआउट प्लान आपत्ति और सुझाव के लिए नए सिरे से जारी किया है। इसमें खेल सुविधाएं भी स्पष्ट की गई हैं। संशोधित लेआउट प्लान में अंतरराष्ट्रीय मानक के दो क्रिकेट स्टेडियम, दो गोल्फ कोर्स, स्वीमिंग सेंटर, इंडोर मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स हॉल समेत अन्य सुविधाएं विकसित करने का प्लान है। खेल सुविधाएं विकसित करने के लिए प्राधिकरण बिल्डरों को 3 साल का समय देगा। 28 सितंबर को सेक्टरों के लेआउट बदलाव पर प्राधिकरण ने 15 दिन के अंदर आपत्ति-सुझाव मांगे हैं।



सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई



स्पोर्ट्स सिटी के चार प्लॉट 311.60 हेक्टेयर जमीन पर सेक्टर-78, 79,101, 150, 152 में हैं। उप-विभाजन के बाद इनके 84 टुकड़े हो चुके हैं। इनमें 74 के लेआउट को प्राधिकरण मंजूरी दे चुका है, जिनमें 46 पर ग्रुप हाउसिंग के नक्शे पास हो चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्राधिकरण समाधान निकाल रहा है। सेक्टर-78-79 के प्लॉट का संशोधित लेआउट प्लान थ्री सी ग्रीन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत किया गया है। सेक्टर-150 के प्लॉट संख्या-1 का संशोधित लेआउट प्लान मुख्य आवंटी लॉजिक्स इंफ्राडेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत किया गया है। इसी तरह सेक्टर-152 का लेआउट प्लान एटीएस होम्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से जमा कराया गया है। प्राधिकरण के ओएसडी क्रांति शेखर सिंह ने बताया कि तीनों संशोधित लेआउट प्लान प्राधिकरण की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
विज्ञापन




यह है समाधान का मसौदा व तय हुई प्रक्रिया



बिल्डर खेल सुविधाएं विकसित करने के लिए सेक्टर का संशोधित मास्टर प्लान लेआउट देंगे। इसमें खेल सुविधाओं के लिए जमीन अलग और स्पष्ट की जाएगी। नया लेआउट प्लान प्राधिकरण पास करेगा। बिल्डर जमीन का बकाया 20 प्रतिशत देंगे बाकी 80 प्रतिशत बकाया 3 साल में किस्तों में जमा करेंगे। बिल्डरों को प्रस्तावित खेल सुविधाएं 3 साल और ग्रुप हाउसिंग परियोजनाएं को विकसित करने के 5 साल का समय मिलेगा। प्राधिकरण खेल सुविधाएं नहीं विकसित होने तक परियोजनाओं के 20 प्रतिशत फ्लैट बंधक रखेगा। बिल्डरों को बकाए पर 6 साल का जीरो पीरियड दिया जाएगा। इस आधार पर सेक्टर-150 में स्पोर्ट्स सिटी के प्लॉट नंबर-2 पर फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री के लिए प्राधिकरण ने ओसी भी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




संशोधित लेआउट प्लान में दिखाई गई खेल सुविधाएं



33 एकड़ का गोल्फ कोर्स सेक्टर-150, स्पोर्ट्स सिटी के प्लॉट नंबर-1 में बनेगा



5 एकड़ में आईसीसी मानकों के अनुसार क्रिकेट स्टेडियम व 60-70 खिलाड़ियों के ठहरने की सुविधा 2 एकड़ में



3 एकड़ में टेनिस सेंटर इसमें इंडोर मल्टीपर्पज हॉल समेत अन्य खेल सुविधाएं।



35 एकड़ में आईसीसी मानकों पर क्रिकेट स्टेडियम व अन्य सुविधाएं सेक्टर-152 में



9 होल का गोल्फ कोर्स , सेक्टर-78, 79 में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed