फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two cars collided on Yamuna Expressway, 8 including two children injured

आगरा और दिल्ली के ध्यानार्थ : यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा

Mon, 20 Mar 2023 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two cars collided on Yamuna Expressway, 8 including two children injured
यमुना एक्सप्रेसवे पर दो कारें टकराईं, दो बच्चों समेत 8 घायल
विज्ञापन

- एक ही लेन में जा रही थीं दोनोंं, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। यमुना एक्सप्रेसवे पर ओवरटेक करने के दौरान एक ही लेन में चल रहीं दो कारें रात आपस में टकरा गईं। शनिवार रात हुई टक्कर के बाद एक कार ने कई पलटी खाकर एक्सप्रेसवे के दूसरे छोर पर जाकर पलट गई। हादसे में दोनों कारों में सवार दो बच्चे समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित रहा। मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से कोतवाली में अभी तक शिकायत नहीं दी गई है।

यमुना एक्सप्रेसवे से आगरा से नोएडा जाने वाली लेन पर शनिवार रात करीब 9:30 बजे दो अर्टिगा कार जा रही थीं। एक अर्टिगा चालक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी बीच दोनों कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर के बाद ओवरटेक करने वाली कार एक्सप्रेसवे पर कई पलटी खाते हुए दूसरे किनारे पर जाकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में राजस्थान के अलवर निवासी ओमप्रकाश (60) उनके पड़ोसी मुकेश सैनी (32) साथ ही ओमप्रकाश की पत्नी लता (57) और बेटा प्रशांत (26) घायल हो गए। पीड़ित परिवार आगरा से घूमकर दिल्ली के रास्ते राजस्थान अपने गांव लौट रहा था। वही, दूसरी कार में सवार दिल्ली निवासी पंकज (35) और उनकी पत्नी शालू (32) बेटी रिद्धि (2) और बेटा रौनक (6) घायल हो गए। वह भी आगरा से दिल्ली को लौट रहे थे। इस घटना के काफी देर तक यमुना एक्सप्रेसवे पर लगे जाम से यातायात बाधित रहा। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों गाड़ियों को हटाकर रास्ता को खुलवा दिया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो पाया।
विज्ञापन


कोट

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इस संबंध में अभी किसी भी पक्ष की तरफ से शिकायत नहीं मिली है।

-अशोक कुमार, एडिशनल, डीसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed