फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two arrested in Vehical stealing

दो अंतर्राज्यीय वाहन चोर व एक गोतस्कर गिरफ्तार

Fri, 17 Jul 2020 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in Vehical stealing
दो अंतर्राज्यीय वाहन चोर और एक गो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना और बिसरख कोतवाली पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो बदमाश और एक गो तस्कर को गिरफ्तार किया है। वाहन चोरों के कब्जे से पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की तीन बाइक बरामद की है। पुलिस गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह बीटा-2 थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के छतरपुर वायरलेस कॉलोनी दिल्ली निवासी पवन बैंसला और दादरी निवासी मोनू को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह कई राज्यों में वाहन चोरी की करते थे। पुलिस इनसे जानकारी जुटा रही है। आरोपी बाइक चोरी कर उसकी नंबर प्लेट बदल देते थे। इसके बाद उसे दूरदराज के देहात क्षेत्र में 5 से 6 हजार रुपये में बेच दे देते थे। आरोपी चेचिस नंबर भी बदल देते थे। उधर, बिसरख कोतवाली पुलिस ने ग्रेनो वेस्ट के रिक्षपाल गढ़ी से एक गो तस्कर डासना गाजियाबाद निवासी रिजवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी गोकशी का भी आरोपी है। पुलिस ने आरोपी के पास से धारदार हथियार बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अंतर्राज्यीय गो तस्कर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed